Indian Railway : पहाड़ी चढ़ते-चढ़ते हांफने लगी मालगाड़ी, इंजन का दम फूला, सवारी गाड़ियां डेढ़ घंटे लेट
Indian Railway के सागर-बीना रेलखंड बीती रात एक मालगाड़ी पहाड़ी ट्रैक पर चढ़ते-चढ़ते रुक गई। मालगाड़ी का इंजन फुल लोड गाड़ी का लोड नहीं खींच पा रहा था। जानकारी लगने पर ट्रेन को वापस नीचे की तरफ लाया गया और दोबारा प्रयास के बाद गाड़ी पहाड़ी ट्रैक को पार कर सकी।

इंडियन रेलवे में कभी-कभी ट्रैक पर दौड़ती गाड़ियों के साथ अजीब सी स्थिति बन जाती है। ट्रैक पर धड़ाधड़ दौड़ने वाली मालगाड़ियां भी कभी-कभी हांफने लगती है और इससे विभाग में अप्रत्याशित स्थिति बन जाती है। मप्र के सागर जिले से बीना-खुरई रेलखंड पर बीते रोज पहाड़ी टैक चढ़ने के दौरान एक ट्रेन के इंजन का दम फूल गया। ट्रेन का इंजन लोड नहीं ले पा रहा था। इस कारण भोपाल दमोह राज्यरानी और भोपाल इटारसी ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक दूसरे स्टेशन पर खड़ी रहीं।
मप्र के सागर जिले में बीना-कटनी रेलखंड के खुरई और बघौरा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित पहाड़ी ट्रैक को बीती देर शाम एक लोडिंग मालगाड़ी चढ़ाई के दौरान बीच ट्रैक पर अटक गई। गाड़ी फंसने के कारण इस ट्रैक पर बाकी ट्रेनों का आवागमन रुक गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बघौरा-खुरई स्टेशन फंसी मालगाड़ी को वापस लाया गया। इंजन से पीछे की तरफ रिटर्न किया गया और गाड़ी को फिर से स्पीड बनाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया जा सका। दोबारा में ट्रेन स्पीड के साथ चली तो पहाड़ी को आसानी ने पार कर लिया। इधर इस घटनाक्रम के कारण भोपाल दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन को बघौरा रेलवे स्टेशन पर करीब सवा घंटे तक और भोपाल इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन को मालखेड़ी रेलवे स्टेशन पर करीब 45 मिनट तक रोककर रखना पड़। राज्यरानी करीब डेढ़ घंटे तो वहीं विंध्याचल एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे देरी से खुरई स्टेशन पहुंच सकी।












Click it and Unblock the Notifications