Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP: छठ पूजा पर रेल यात्रियों को सौगात, इंदौर से इस शहर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी

MP: त्‍योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को समायाजित करने के लिए रीवा-इंदौर-रीवा के मध्‍य दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्‍या 02186 रीवा इंदौर स्‍पेशल 06 नवम्‍बर, 2024 बुधवार को रीवा से 20.45 बजे चलकर 11.10 बजे गुरूवार को इंदौर पहुँचेगी। यह ट्रेन गुरूवार को 09.00 बजे उज्‍जैन आयेगी। वापसी में गाड़ी संख्‍या 02183 इंदौर रीवा स्‍पेशल 07 नवम्‍बर, 2024 गुरूवार को इंदौर से 13.00 बजे चलकर शुक्रवार को 03.45 बजे रीवा पहुँचेगी। यह ट्रेन गुरूवार को 14.25 बजे उज्‍जैन पहुँचेगी।

Indore

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर एवं उज्‍जैन रेलवे स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन एक फर्स्‍ट एसी, एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, तेरह स्‍लीपर तीन सामान्‍य कोच एवं दो एसएलआर कोच के साथ चलेगी।

गाड़ी संख्यार 02183 में टिकटों की बुकिंग 06 नवम्बर, 2024 को 14.00 बजे से आरंभ होगी। ट्रेनों के ठहराव समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्‍योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उधना-जयनगर-उधना स्‍पेशल, उधना-छपरा-उधना स्‍पेशल एवं वडोदरा-धनबाद-गोधरा के मध्‍य दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया पर किया जाएगा। तीनों ट्रेने अनारक्षित रूप में चलेंगी।

गाड़ी संख्‍या 09001/09002 उधना जयनगर उधना अनारक्षित स्‍पेशल:-

गाड़ी संख्‍या 09001 उधना जयनगर स्‍पेशल शनिवार, 02 नवम्‍बर, 2024 को उधना से 10.10 बजे चलेगी तथा सोमवार 04 नवम्‍बर, 2024 को 07.00 बजे जयनगर पहुँचेगी। इसका रतलाम मंडल के रतलाम 17.00 बजे एवं उज्‍जैन 19.05 बजे आगमन होगा। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09002 जयनगर उधना स्‍पेशल सोमवार 04 नवम्‍बर, 2024 को जयनगर से 11.30 बजे चलकर बुधवार 06 नवम्‍बर, 2024 को 03.30 बजे उधना रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। यह ट्रेन मंगलवार को उज्‍जैन 18.15 बजे एवं रतलाम 20.20 बजे आएगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सूरत, सायण, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्‍जैन, संतहिरदादाम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय, बक्‍सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजिपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी रेलवे स्‍टेशन पर ठहराव दिया गया है। इसमें चार स्‍लीपर एवं 12 सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे तथा सभी अनारक्षित रूप में चलेंगी।

ये भी पढ़े- Indore Weather: इंदौर में कड़ाके की ठंड बरपाएगी कहर, क्या मावठे का दिखेगा असर, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+