मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में कौन पड़ेगा भारी? ताजा ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े
India TV-CNX Opinion Poll: मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटों पर चुनाव होना है। मध्य प्रदेश में भाजपा अच्छी स्थिति में है। ऐसे में क्या इस बार भी भाजपा मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर जीत दर्ज कर पाएगी? लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया टीवी-CNX का ओपिनियन पोल सामने आ गया है। आइये जानते हैं कि मध्य प्रदेश की जनता की क्या राय है?
इंडिया टीवी और सीएनएक्स ने लोकसभा चुनाव को लेकर ओपिनियिन पोल सामने आया है। इस ओपिनियन पोल के अनुसार मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को भारतीय जनता पार्टी जीत रही है।

कांग्रेस को लेकर ये ओपिनियन पोल बता रहा है कि विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी इसे बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ सकता है। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को छिंदवाड़ा लोकसभा जीतने का अवसर मिला था। लेकिन इस बार ये मौका भी भाजपा कांग्रेस को देते हुए नजर नहीं आ रही है।
इंडिया टीवी और सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार कांग्रेस छिंदवाड़ा की सीट भी नहीं जीत पाएगी। भाजपा को छिंदवाड़ा की सीट भी जीतने को मिल जाएगी। ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार का चुनाव परिणाम 29-0 के रूप में सामने आएगा। 29 सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी और कांग्रेस के खाते में सिर्फ जीरो बचेगा।
जिस तरह से छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने 2 विधायकों, एक महापौर सहित कई बड़े कांग्रेस नेताओं को तोड़कर भाजपा की सदस्यता दिलाई है। उससे जाहिर हो गया है कि छिंदवाड़ा सीट भी भाजपा बड़े आरोप से अपने पाले में ले आएगी, क्योंकि छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस के लिए काम करने वाले कद्दावर नेताओं की कमी हो गई है। ये सभी दिग्गज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। छिंदवाड़ा कमलनाथ और कांग्रेस का हमेंशा से गढ़ रहा है लेकिन इस बार भाजपा की तैयारियों को देखकर लग रहा है कि इस सीट पर भाजपा सेंधमारी करने के काफी करीब पहुंच गई है।
इस ओपिनियन पोल में तो साफ कह दिया गया है कि भारतीय जनता पार्टी सभी 29 सीटों को जीत सकती है। हालांकि मुरैना, राजगढ़, ग्वालियर, छिंदवाड़ा जैसी कुछ सीटें हैं। जहां पर मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का हो सकता है। लेकिन इस ओपिनियन पोल की मानें तो कांटे का मुकाबला होन के बाद भी जीत भाजपा के खाते में जाते हुए दिख रही है। अब देखना होगा कि ये ओपिनियन पोल कितना सही साबित होता है। इसके लिए सभी को 4 जून की तारीख का बेसब्री से इंतजार रहेगा, जब लोकसभा चुनावों को लेकर परिणाम जारी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications