रात के 2 बजे घरों में घुस जाते हैं प्रत्याशी, ग्रामीणों ने की पुलिस से शिकायत

शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत करही के मतदाताओं ने प्रत्याशियो से परेशान होकर पुलिस से की शिकायत

शिवपुरी, 23 जून। शिवपुरी की ग्राम पंचायत करही में इन दोनों ग्रामीण बहुत परेशान हैं। ग्रामीण ना तो ठीक से सो पा रहे हैं और ना खाना खा पा रहे हैं। इस परेशानी का कारण कोई और नहीं बल्कि सरपंच पद के लिए चुनाव लड़े वे तमाम प्रत्याशी हैं जो आधी रात के वक्त भी ग्रामीणों के घरों में घुसकर उन्हें वोट करने के लिए मना रहे हैं। इस वजह से ग्रामीण काफी परेशान है और इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से भी की है।

people
आधी रात के वक्त घर में घुस जाते हैं प्रत्याशी
ग्राम पंचायत करही के ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बयां करते हुए बताया कि सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी आधी रात के वक्त उनके घरों में घुस जाते हैं और नींद से जगा कर उनसे वोट मांगने लगते हैं। इतना ही नहीं कुछ प्रत्याशी तो वोट देने के लिए धमकी भी देने लगते हैं।
खाना पीना भी नहीं कर पा रहे हैं ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि वे प्रत्याशियों की वजह से ठीक से अपना खाना पीना भी नहीं कर पा रहे हैं। खाना बनाने का वक्त होता है तो इतने में प्रत्याशी घर में घुस आते हैं और वोट मांगने लग जाते हैं। ऐसे में खाना बनाने और खाना खाने का समय भी खराब हो जाता है। बार-बार हाथ जोड़ने के बाद भी प्रत्याशी घर से बाहर निकलने के लिए तैयार नहीं होते।
ग्रामीणों के घरों में फेंक रहे हैं पैसे
ग्राम पंचायत करही के ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों में पैसे फेंके जा रहे हैं। उन्हें खुद नहीं मालूम यह पैसे कौन फेंक रहा है लेकिन उनके घरों में लगातार पैसे फेंकी जा रहे हैं। इस बात से भी ग्रामीण काफी घबराए हुए है
ग्रामीणों ने की पुलिस से शिकायत
आधी रात के वक्त प्रत्याशियों द्वारा घर में घुसकर वोट मांगने को लेकर ग्रामीण कितने भयभीत हो गए हैं कि अब ग्रामीणों ने पुलिस का सहारा लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि घर के अंदर कौन घुसा है पता नहीं चलता है, प्रत्याशी है या चोर है इस बात का भी पता नहीं चलता है। हमारे घर में मवेशी भी है और सामान भी है अगर कोई चोरी करके ले गया तो फिर क्या होगा। इसी डर के चलते ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर इस बात की शिकायत भी की है।
करही ग्राम पंचायत से चुनाव लड़ रहे हैं तीन प्रत्याशी
जानकारी के अनुसार करही ग्राम पंचायत से 3 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यही तीन प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए दिन और रात मतदाताओं से मुलाकात करके उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं। इस ग्राम पंचायत में पतारा, रामपुर, करई, विलुखो गांव शामिल हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+