MP News: नर्मदापुरम में लोकायुक्त ने 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते PWD के इंजीनियर आरसी तिरोल को धर दबोचा
MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम में लोकायुक्त में भ्रष्टाचार के मामले में बड़े कार्रवाई करते हुए नर्मदापुरम डिवीजन पीडब्ल्यूडी के सीनियर इंजीनियर आरसी पेट्रोल को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड बनाने की फॉर्म द्वारा शिकायत की गई थी कि उनकी फर्म ने मुलताई और भैंसदेही मैं आठ सड़कों का निर्माण कराया था। जिसमें बाकी के कार्य के एक्सटेंशन के लिए प्रकरण सीनियर इंजीनियर आरसी तिरोल के पास लंबित है, लेकिन अधिकारी इसे पास करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है।

Recommended Video
अभी तक नहीं बताया कि सीनियर इंजीनियर आरसी तिरोल निराकरण के लिए करीब 20 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया। इसके बाद लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार इंजीनियर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
आज लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए तिरोल अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग नर्मदा पुरम डिवीजन को करीब 10 लख रुपए की रिश्वत लेते-रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल टीम डीएसपी अनिल बाजपेई के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई कर रही है। लोकायुक्त की टीम में डीएसपी संजय शुक्ला, निरीक्षक नीलम पटवा निरीक्षक उमा कुशवाहा, प्रधान आरक्षक बृज बिहारी पांडे आरक्षक राजेंद्र पवन आरक्षक मनमोहन साहू शामिल है। ट्रैप कार्यवाही जारी है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
शिकायत करने वाले ठेकेदार को 10 लाख रुपए मूल्य के नोटों की गड्डी में केमिकल लगा कर दिए थे। अधीक्षक यंत्री ने ठेकेदार को सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले में बुलाया। जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन पूरा हुआ, बंगले के बाहर सिविल ड्रेस में तैनात लोकायुक्त पुलिस की टीम ने इंजीनियर आरसी तिरोले को पकड़ लिया। केमिकल टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद, आरसी तिरोले के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications