आज हमने जिले का नारियल तोड़ा, शारदा लोक का भी नारियल तोड़ेंगे, जिला बनने के बाद मैहर पहुंचे CM शिवराज

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश का मैहर नया जिला बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री शिवराज 7 सितंबर मैहर पहुंचे। उन्होंने माता शारदा को मैहर जिला समर्पित किया। उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ मैहर वाली मां शारदा के दर्शन कर पूजा अर्चना किया। मैहर को जिला बनाए जाने के 48 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री मैहर जिले में आए हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मैहर जिला को माता शारदा के चरणों मे समर्पित करते हुए यहां मां शारदा लोक बनाने की घोषणा किया।

Satyam Shivraj Madhya

उन्होंने सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा और मैहर की नई कलेक्टर रानी बाटड को मंच पर बुलाकर कहा कि मुझे यहां जमीन चाहिए। मैंने आचार संहिता के पहले ही माई लोक के लिए पैसे सुरक्षित रख दिए हैं। यहां 'हरकी पौड़ी' की तरह 'माई की पैड़ी' भी बनेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं से कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार हूं। किसानों के खेत में पानी मिलेगा। बहनों हर एक के घर में नल लगेगा। कोई खेत बिना सिंचाई का नहीं रहेगा। कमलनाथ कहते हैं, हम नारियल फोड़ते घूम रहे हैं तो हां हम नारियल फोड़ते हैं। आज हमने जिले का नारियल फोड़ा। शारदा लोक का नारियल भी फोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों को आज 1250 रुपए दे रहा हूं तो कइयों को बहुत परेशानी हो रही है। अभी और पैसों का व्यवस्था कर रहा हूं। धीरे-धीरे इसे तीन हजार तक करूंगा। बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहेंगे। कोई भी आवास-भूमिहीन नहीं रहेगा। सभी को जमीन देंगे। पट्टा देकर मालिक बनाएंगे। सबके पास पक्का घर हो, इसके लिए पैसे देंगे। जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास में छूट गए है उन सबके नाम फिर से जोड़े जा रहे हैं। ये शिव संकल्प है। ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मामा की सरकार है। जनता की तकलीफें दूर करने के लिए सीएम बना हूं, कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं।

मैहर वाली मां शारदा के आशीर्वाद से कह रहा हूं कि विकास के लिए पैसों की कमी नहीं आने देंगे। कांग्रेस ने हमारी योजनाएं बंद कर दी। जनता से उसका हक छीन लिया। लेकिन हमने लैपटॉप, साइकिल और इस बार स्कूटी भी दे दी। ये परिवार की सरकार है। आपकी सेवा के लिए मुख्यमंत्री बना हूं। बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी पर चढ़ा दिया। अहाते बंद करा दिए। अब अगर 50 प्रतिशत महिलाएं लिखकर दे देंगी तो शराब की दुकान भी बंद करा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+