MP By Election 2024: उपचुनाव से पहले श्योपुर विधायक बाबू जंडेल का ऐलान, कांग्रेस हारी तो मुंह काला करवा लूंगा
MP UpChunav 2024 Schedule: मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इनमें विजयपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। श्योपुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक बाबू जंडेल ने बड़ा ऐलान कर दिया।
उन्होंने कहा, विजयपुर में कांग्रेस नहीं जीती तो मैं अपना मुंह कालाकर रैली निकालूंगा और ये समझ लूंगा... कलयुग आ चुका है, अन्याय का बोलवाला है और क्षत्रीय मर चुके हैं ये मैं समझ जाऊंगा।

Recommended Video
करहल में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक जंडेल ने 13 नवंबर को होने वाले विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। कहा कि अगर यहां कांग्रेस नहीं जीती तो वह अपना मुंह काला करवा लेंगे। यह पहला मौका नहीं है जब किसी कांग्रेस नेता ने पार्टी की हार पर मुंह काला करवाने का ऐलान किया गया हो।
इससे पहले दतिया जिले के सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने भी कांग्रेस की हार पर मुंह काला करवाने का बयान दिया था।
उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की 50 से ज्यादा सीटें आ गईं तो वह अपना मुंह काला करवाएंगे। भाजपा की 163 सीटें आईं और सत्ता में वापसी हुई। यह बात अलग है कि उन्होंने इस बयान के बाद मुंह काला करवाने की रस्म अदायगी की थी। उस समय बरैया के चेहरे पर काला टीका लगाया गया था।
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा क्षेत्र बुधनी तथा विजयपुर में उपचुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दिया है। चुनाव का पूरा कार्यक्रम घोषित हो गया है। दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के चयन के दौर से गुजर रहे हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications