MP News: मध्य प्रदेश में होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, नई पोस्टिंग के लिए 360 डिग्री पर बना रही अफसर की कुंडली

MP News: जिलों से लेकर मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय में प्रदेश अफसर में बदलाव की बयान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन इस और आईपीएस अफसर की पोस्टिंग के लिए उनके चयन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

जिन अफसरों को नई पदस्थापना दी जाना है। उनके कामकाज और तौर तरीकों का बड़े स्तर पर एनालिसिस किया जा रहा है और जिन अफसरों को हटाना है, उनकी भी नियुक्ति कहां की जाए। इस पर भी विचार मंथन चल रहा है।

IAS officers will be transferred in MP horoscope of officers is being made at 360 degrees

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय मध्य प्रदेश के आला अफसरों का 360 डिग्री पर एनालिसिस कर रहा है। कई कलेक्टर एसपी बदले जाने हैं। सबके परफॉर्मेंस का एनालिसिस किया जा रहा है इसके आधार पर पोस्टिंग अफसर को दी जाएगी।

अफसरों की कुंडली हो रही है तैयार

मंत्रालय में भी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभाग अध्यक्ष स्तर पर बदलाव किया जाएगा। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी के पहले अफसर की कुंडली तैयार की जा रही है कलेक्टर, एसपी के तबादलों से पहले वरिष्ठ आईएएस-आईपीएस अधिकारियों से लेकर मंत्री और जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी की जा रही है।

संगठन के पदाधिकारी और जिलों में विभिन्न स्तर पर चर्चा कर अफसरों के काम करने के तरीके, उनके कार्य करने के तरीके में क्या कमियां है, यह सब देखा जा रहा है। इसी तरह मंत्रालय में बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले अफसर को अच्छे विभाग देने की तैयारी है मंत्रियों से भी उनकी पसंद पर चर्चा की जा रही है। विभाग में अफसरों के काम करने के तौर तरीके और उससे आए बदलाव और मैदानी स्तर पर उनके काम के असर का। 360 डिग्री से विश्लेषण किया जा रहा है। यानी बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले अफसर की सूची अलग तैयार हो रही है मध्य कार्य करने वालों की सूची अलग तैयार हो रही है और खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों की सूची भी अलग तैयार हो रही है।

यह कलेक्टर बदली की रडार पर

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में कलेक्टर बनाए गए जिन कलेक्टरों ने दो और तीन जिलों की कलेक्ट्री कर ली है। उन कलेक्टरों को बदल जाएगा। जो अफसर बदले जा सकते हैं उनमें सीहोर के प्रवीण सिंह सतना के अनुराग वर्मा, शिवपुरी के रविंद्र चौधरी, भिंड के संजीव श्रीवास्तव, राजगढ़ के हर्ष दीक्षित, नीमच के दिनेश जैन, खंडवा के अनूप सिंह, देवास के ऋषभ गुप्ता, बुरहानपुर की भव्या मित्तल, नरसिंहपुर की शीतल पटले, कटनी के आवी प्रसाद, छतरपुर के संदीप जी आर सागर के दीपक आर्य, डिंडोरी के विकास मिश्रा के नाम चर्चाओं में शामिल है।

इनमें से कुछ अफसरों को बड़े जिलों की कमान दी जा सकती है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के अफसरों को अब जिलों में प्राथमिकता से मौका दिया जाएगा। इस बैच की संस्कृति जैन पहले ही कलेक्टर बन चुकी है। अब जो प्रशासनिक सर्जरी होगी उसमें 2011 से 2014 बीच के प्रमोटी अफसर को मौका दिया जा सकता है। इन वर्षों की जो अवसर अब तक किसी भी जिले में कलेक्टर नहीं बन पाए हैं उन्हें मौका दिया जाएगा 2012 बैच के केदार सिंह व विवेक चौत्रीय को भी जिलों में भेजा जा सकता है। शहडोल कमिश्नर के पद पर भी किसी अफसर की पोस्टिंग होना है। 2009 बैच के किसी प्रमोटी IAS को जहां पर पदस्थ किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+