Indore के विनोद अग्रवाल MP में सबसे अमीर, अमिताभ बच्चन से ज्यादा रही है इनकी कमाई
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के रहने वाले प्रसिद्ध कारोबारी विनोद अग्रवाल ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है, जहां गुरुवार को जारी हुई हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में देश के सबसे धनवान लोगों में अग्रवाल को 394वां स्थान मिला है। वहीं मध्य प्रदेश में अग्रवाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब मध्य प्रदेश के सबसे धनवान लोगों की सूची में विनोद अग्रवाल प्रथम स्थान पर रहे हैं। इससे पहले भी 2 बार भी इस स्थान पर अग्रवाल अपना कब्जा जमा चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर विनोद अग्रवाल को हुरून इंडिया रिच लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जहां लगातार यह तीसरा साल है, जब हुरून की ओर से जारी की गई मध्य प्रदेश के सबसे अमीर लोगों की सूची में अग्रवाल प्रथम स्थान पर रहे हैं।

हारुन की ओर से जारी की गई मध्यप्रदेश के अमीर व्यक्तियों की सूची में इंदौर से 9 कारोबारी शामिल हैं, तो वहीं भोपाल से 4 को करोबारी शामिल किए गए हैं। प्रथम स्थान पर अग्रवाल ग्रुप के विनोद अग्रवाल, दूसरे स्थान पर दिलीप बिल्डकॉन के दिलीप सूर्यवंशी, और तीसरे स्थान पर इंदौर के श्याम सुंदर मुंदड़ा रहे हैं। विनोद अग्रवाल की कुल संपत्ति 7100 करोड रुपए की बताई गई है। वहीं दिलीप सूर्यवंशी की कुल कमाई 3800 करोड रुपए की बताई गई है। श्याम सुंदर मूंदड़ा 3500 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं इंदौर के ही दिनेश पाटीदार 3400 करोड़ के साथ चौथे स्थान पर हैं, सुधीर कुमार अग्रवाल 2500 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर रहे हैं।
लगभग 4 साल पहले हुरुन ने 1 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाले देश के लगभग 950 से ज्यादा अमीरों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें विनोद अग्रवाल 1200 करोड़ की संपत्ति के साथ 679वें स्थान पर थे। वहीं इसके बाद अमिताभ बच्चन और जया बच्चन 1100 करोड रुपए की संपत्ति के साथ 732वें नंबर पर थे। इस तरह से कहा जा सकता है कि, एक वक्त में विनोद अग्रवाल की नेटवर्थ फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन से ज्यादा रही है। कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल एक अच्छे बिजनेसमैन होने के साथ-साथ एक अच्छे समाजसेवी भी हैं, जहां वे समय-समय पर समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते रहते हैं।
ये भी पढ़े- OPINION: ग्वालियर में सक्सेसफुल रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, मोहन सरकार के सफल प्रयास












Click it and Unblock the Notifications