MP News: बस में महिलाओं के लिए रिजर्व रहेगी सीट, नहीं मिले तो इस नंबर पर करें कंप्लेंट

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान "हम होंगे कामयाब दिनांक 25 नवंबर 2024 से दिनांक 10 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा से प्राप्त निर्देशों के पालन में दिनांक 03 दिसंबर 2024 को जिले के निजी बस ऑपरेटरों एवं स्कूल बस संचालकों के साथ अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रितु अग्रवाल एवं यातायात प्रभारी, यातायात पुलिस, खरगोन द्वारा बैठक ली गई।

Khargone

बैठक में यात्री बसों में महिला सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश जैसे:- प्रथम 04 सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित की जाना, चालक एवं परिचालक द्वारा नेमप्लेट वाली युनिफार्म पहनना, बसों में इमरजेंसी नम्बर 112, चाइल्ड हेल्पलाईन 1098, महिला सुरक्षा हेतु आवश्यक नंबर 1090 लगाया जाना आदि हेतु निर्देशित किया गया एवं बसों के नियमानुसार वैध दस्तावेजों सहित वाहन संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

"हम होंगे कामयाब" अभियान के अंतर्गत रैली

राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार इंदौर में "हम होंगे कामयाब" पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी के तहत इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह की विशेष उपस्थिति में जेण्डर आधारित हिंसा उन्मूलन जागरूकता संबंधी महिला सुरक्षा रैली निकाली गई। यह रैली नेहरू स्टेडियम से रवाना होकर पुन: वहीं सम्पन्न हुई।

रैली का शुभारंभ कलेक्टर आशीष सिंह ने झंडी दिखाकर किया। यह रैली जिला प्रशासन, पुलिस और महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई। रैली में महिला एवं बालिकाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने की शपथ भी दिलाई गई।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान "हम होंगे कामयाब दिनांक 25 नवंबर 2024 से दिनांक 10 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा से प्राप्त निर्देशों के पालन में दिनांक 03 दिसंबर 2024 को जिले के निजी बस ऑपरेटरों एवं स्कूल बस संचालकों के साथ अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रितु अग्रवाल एवं यातायात प्रभारी, यातायात पुलिस, खरगोन द्वारा बैठक ली गई।

ये भी पढ़े- बागेश्वर सरकार के हिंदू राष्ट्र वाले मुद्दे पर लोगों ने कही चौंकाने वाली बात, किसकों दिया चैलेंज, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+