पोस्टमार्टम के बाद बिना टांका लगाए घर भेजा महिला का शव, स्वीपर ने किचन में की सिलाई

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के विदिशा में चिकित्सा विभाग की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने एक महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद बिना टांका लगाए उसके घर भेज दिया। बाद में जब मामला खुला तो अस्पताल ने एक स्वीपर को भेजा जिसने महिला के शव की सिलाई की।

करंट लगने से हुई थी मौत

करंट लगने से हुई थी मौत

घटना विदिशा जिले के पगरानी गांव की है। यहां की रहने वाली 32 वर्षीय महिला, नीता शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया। यहां डॉक्टरों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम किया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया।

शव देखकर परिजनों ने किया हंगामा

शव देखकर परिजनों ने किया हंगामा

महिला के शव की अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिजनों ने जब घर पर महिला के शव को तो देखा तो पता चला की महिला के शव को डॉक्टरों ने बिना टांका लगाए ही सौंप दिया है। शव को इस हालत में देखकर परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया जिसके बाद अस्पताल ने एक स्वीपर को शव सिलने के लिए भेजा।

स्वीपर के पास नहीं था सुई धागा

स्वीपर के पास नहीं था सुई धागा

अस्पताल ने जिस स्वीपर को शव सिलने के लिए भेजा था उसके पास सुई धागे तक नहीं थे। बाद में परिजनों ने उसे सुई धागा दिया जिसके बाद उसने किचन में शव की सिलाई की। वहीं इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने अपनी लापरवाही मानने से इंकार करते हुए कहा कि शव को टांका लगाने के बाद ही सौंपा गया था। संभवत: रास्ते में शव के हिलने डुलने की वजह से टांका खुल गया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+