मध्य प्रदेश में जीत के बीच BJP को बड़ा झटका, नरोत्तम मिश्रा का सीएम बनने का सपना हुआ चकनाचूर
Datia Assembly Seat: मध्य प्रदेश में भाजपा ने सुनामी के साथ प्रचंड जीत हासिल कर ली है। सत्ता में आने का सपना पाल रही कांग्रेस को अब और इंतजार करना पड़ेगा। पूर्व सीएम कमलनाथ को उम्मीद थी कि कांग्रेस इस बार सत्ता में आएगी और वह मध्य प्रदेश के सीएम बनेंगे। लेकिन ना कांग्रेस जीती और ना ही कमलनाथ का ख्वाब पूरा हुआ।
मध्य प्रदेश 2023 के चुनाव में जनता ने कई दिग्गजों को दिन में तारे दिखाए हैं। फिर चाहे वह बीजेपी के नेता हों या फिर कांग्रेस के ही क्यों ना हों। जनता ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और जीतू पटवारी भी इस बार विधानसभा में नजर नहीं आएंगे।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश भाजपा की सरकार में गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता नरोत्तम मिश्रा भी चुनाव हार गए हैं। बता दें कि नरोत्तम मिश्रा को उनके समर्थक अगला मुख्यमंत्री बताते थे। वह खुद भी कई बार मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर चुके थे। लेकिन इस बार ऐसा मौका आता, उससे पहले ही वह चुनाव हार गए।
दतिया विधानसभा सीट से उन्हें कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भारती राजेंद्र ने चुनाव हराया है। भारती को जहां 88977 वोट मिले तो नरोत्तम मिश्रा को केवल 81235 वोट ही मिल सके और इस तरह से वह 7742 मतों से चुनाव हार गए।
बता दें कि नरोत्तम मिश्रा अपने बयानों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते थे। बॉलीवुड की तमाम फिल्मों और गानों को लेकर उनकी की दिए जाने वाले बयान अक्सर विवाद में आ जाती थीं। कहा जाता है कि उनके इन बयानों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी नाराजगी जाहिर की थी।












Click it and Unblock the Notifications