Damoh: गृहमंत्री ने दिए संकेत, दमोह की गंगा-जमना स्कूल पर चलेगा बुलडोजर

मध्य प्रदेश के दमोह में हिजाब विवाद से चर्चाओं में आए गंगा-जमना स्कूल पर बाल आयोग के छापे के बाद दनादन कार्रवाई हो रही हैं। एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। संचालकों के मप्र से लेकर यूएई दुबई तक संपर्क सामने आए हैं। संचालक फरार हो गए हैं। सरकार अब स्कूल पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रही है।

गंगा-जमना स्कूल हिजाब विवाद, संचालकों की फरारी को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जांच की जा रही है। प्याज के छिलकों की तरह परतें एक के बाद एक उतरती जा रही हैं, जांच सही दिशा में चल रही है, जो फरार हैं, फिरका परस्त ताकतें हैं, इन पर तो बुलडोजर चलता ही है।

गृहमंत्री ने दिए संकेत, दमोह की गंगा-जमना स्कूल पर चलेगा बुल्डोजर


प्राचार्य खुद हिन्दू से मुस्लिम बनी थीं, गिरफ्तारी हुई, संचालक फरार हैं
स्कूल की प्राचार्य खुद हिन्दू से मुसलमान बनी थीं। अन्य शिक्षिकाएं भी धर्मांतरण कर चुकी हैं। गंगा-जमना स्कूल में हिंदू लड़कियों को हिजाब पहनाने के मामले में सुर्खियों में आया था। अब बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं रहता तो बुलडोजर चलाया जा सकता है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि फिरका परस्त ताकतों और माफिया पर तो बुलडोजर चलता ही है। लोग फरार हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच सही दिशा में चल रही है।

यह भी पढ़ें: द दमोह स्टोरी: हिजाब विवाद में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य, शिक्षिका, चौकीदार को जेल भेजा

यह है गंगा-जमना स्कूल हिजाब विवाद और सारा मामला
मप्र के दमोह स्थित गंगा-जमना स्कूल करीब दो हफ्ते पहले विवादों में घिरा था। स्कूल ने परीक्षा पास करने वाली छात्राओं की तस्वीरों वाला बैनर लगाया था, जिसमें हिंदू छात्राओं को भी हिजाब पहनाया गया था। इसी बात पर मामले ने तूल पकड़ा और धर्मांतरण की बात भी सामने आई। मप्र बाल आयोग की टीम ने यहां निरीक्षण कर जांच की तो मामले का खुलासा हो गया। इसके बाद दमोह नगर पालिका के सीएमओ ने स्कूल प्रबंधन के सदस्य राशिद खान की पत्नी रशके जहां के नाम पर नोटिस जारी किया है। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद से राशिद फरार चल रहा है। इनका स्कूल के अलावा माइनिंग, रेत खनन से लेकर दाल मिल सहित दर्जनों कारोबार संचालित हैं। इन पर टेरर फंडिंग तक के आरोप लग रहे हैं। अरब देशों तक इनके तार जुड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+