द दमोह स्टोरी: हिजाब विवाद में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य, शिक्षिका, चौकीदार को जेल भेजा
हिजाब विवाद मामले में मप्र की दमोह पुलिस ने गंगा-जमना स्कूल की प्राचार्य, एक शिक्षिका व चौकीदार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। छापामार कार्रवाई के बाद से संचालक इदरीश खान फरार हो गया है।
देशभर में मप्र के दमोह जिले की गंगा-जमना स्कूल हिन्दू बच्चियों को हिजाब पहनाने, जबरन कुरान बढ़ाने, धर्मांतरण को लेकर विवादों में फंस गई। पुलिस ने संचालक के कई ठिकानों पर दबिश दी है। स्कूल की प्राचार्य, मैथ्स टीचर व चौकीदार को जेल भेज दिया गया है।
दमोह की गंगा-जमना स्कूल में विवाद में पुलिस ने बीते दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्राचार्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद इन तीनों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गंगा-जमना स्कूल की प्राचार्य अफशा शेख, स्कूल के मैथ टीचर अनस अतहर और स्कूल के चौकीदार रुस्तम अली को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया था। इन तीनों से पूछताछ की गई है। मामले में कई जानकारियां सामने आई हैं। आरोपियों को दोपहर स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेजा गया है। इन पर हिन्दू छात्राओं को जबरन ड्रेस कोड के नाम पर हिजाब पहनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। टीचर बच्चियों को फोर्स करती थी, इसलिए उसे भी आरोपी बनाया गया है। चौकीदार गेट पर तैनात रहता था, यह भी बगैर हिजाब के स्कूल आने वाली बच्चियों को रोककर हिजाब पहनने मजबूर करता था। इन तीनों को जेल भेजा गया है। समिति के बाकी फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications