हितानंद ने गुना जिले की कार्यसमिति बैठक ली, बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत से MP में पहली बार 29 सीटें जीती
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शुक्रवार को गुना जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में इतिहास रचते हुए भाजपा ने पहली बार 29 सीटें जीती है। यह रिकार्ड अब कोई भी तोड़ नहीं सकता है। सिर्फ बराबरी कर सकता है। यह सिर्फ पार्टी के पोलिंग एजेंटों की मेहनत और परिश्रम से संभव हुआ है।
बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। प्रदेश में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है। अन्य राज्यों में भी कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का जो मिशन चलाया है यह उसी का परिणाम है कि मध्य प्रदेश में पार्टी का मत प्रतिशत 2014 से सतत बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि 2019 में वोट प्रतिशत 58 था, जो 2024 के चुनाव में बढ़कर 59.27 हो गया है। हितानंद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय में मध्य प्रदेश का विशिष्ट स्थान है। मोदी के मन में एमपी और एमपी के मन में मोदी बसे है।
इस अवसर पर चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, गोपीलाल जाटव, गोविंद दास राठी, राधेश्याम पारीक, हरिसिंह यादव, मनोज दुबे उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संतोष धाकड़ ने किया एवं आभार अर्जुन राजपूत ने माना।












Click it and Unblock the Notifications