Lok sabha chunav 2024: तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में महिलाओं की होगी बड़ी भूमिका, हितानंद शर्मा का बड़ा बयान

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में बीजेपी की सरकार बनाने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में महिलाएं और महिला मोर्चा कार्यकर्ता सहभागी बनें।

भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए महिलाएं नमो एप विकसित भारत एंबेसडर बनें और 100 डेज चैलेंज लेकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Hitanand addressed meeting of Bhopal District Mahila Morcha regarding “NaMo App” in the state office

महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता ''नमो एप'' में 10 लोगों को विकसित भारत एंबेसडर बनाएं। आगामी माह में होने वाले महिला सम्मेलन की तैयारी में सभी पदाधिकारी बहनें जुट जाएं और अधिक से अधिक से भागीदारी सुनिश्चित करें। यह बात बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

नमो एप को लेकर भोपाल जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से विकास कर रहा है। जैसा पहले भारत था, वैसा भारत बनाने के लिए हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। भारत सैन्य व्यवस्था, आर्थिक मामलों के साथ सभी क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। कभी आयात करने वाले देशों में गिना जाने वाला भारत मोदी के नेतृत्व में निर्यात करने वाले देशों में शामिल हो गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी जब तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, तब भारत भी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के करीब पहुंच चुका होगा। 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित देश बनाने के लिए महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण बहुत जरूरी है।

महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही भाजपा

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 हजार महिलाओं को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिलाकर ड्रोन दीदी बना रहे हैं। पहले स्व सहायता समूहों से देश में करीब दो करोड़ महिलाएं जुड़ी थीं। भाजपा सरकारों ने देश की करीब 12 करोड़ महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार देने के साथ आत्मनिर्भर बना रही है। भाजपा महिलाओं को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। आप सभी लोकसभा चुनाव के कार्य में लग जाए।

लोकसभा चुनाव में मोदी को इतनी प्रचंड बहुमत से चुनाव जिताकर प्रधानमंत्री बनाएं की इतिहास कायम हो जाए। महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नमो एप में दस लोगों को विकसित भारत एंबेसडर बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के कार्य में सहभागिता करें।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि भगवान राम कण-कण में हैं। जब कांग्रेस नेतृत्व ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराया तब कांग्रेसियों ने विरोध क्यों नहीं किया ? जो राम का न हुआ वह किसी नही हो सकता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+