MP News: खंडवा में नहीं होगी जरूरी सामान की कमी, पेट्रोल-डीजल संकट के चलते पुलिस सुरक्षा में पहुंचे 17 टैंकर

Hit and Run New Law: देशभर में जहां एक तरफ हिट एंड रन कानून का विरोध हो रहा है। हड़ताल के दौरान पेट्रोल और जरूरी सामान की किल्लत की खबरें भी देश के हर कोने से आ रही हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से राहत देने वाली खबर है।

खंडवा जिला प्रशासन ने पेट्रोल सहित आवश्यक वस्तुओं का भरपूर स्टॉक कराया है। हालांकि सोमवार को देशभर से आ रही खबरों के बाद खंडवा में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ तो जरूर लग गई थी।

Hit and Run New Law

लेकिन मंगलवार की सुबह जिला प्रशासन ने स्थिति साफ करते हुए आमजन को आश्वस्त कर दिया की खंडवा में पेट्रोल और अन्य जरूरी सामानों की किल्लत जैसी कोई बात नहीं है। इसलिए यहां इन चीजों की जितनी जरूरत हो उतना ही लें अनावश्यक स्टॉक ना करें।

खंडवा जिले से ड्राइवरों की हड़ताल के बीच बड़ी राहत देने वाली खबर है। यहां हड़ताल के चलते सबसे अधिक प्रभावित होने वाली आवश्यक वस्तु पेट्रोल और डीजल की भरपूर व्यवस्था जिला प्रशासन ने पहले ही कर रखा है। यहां के सभी पेट्रोल पंपों पर निरंतर सप्लाई भी जारी है । जिले में लगभग 17 पेट्रोल और डीजल टैंकरों का काफिला इंदौर से जिला प्रशासन की सुरक्षा में खंडवा पहुंच चुका है।

इसके बाद अब इनकी किल्लत जैसी कोई बात नहीं बची है। इसके साथ ही अन्य जरूरी आवश्यक वस्तुएं जिनमें किराना या अन्य खाद्य पदार्थ है इनकी भी अभी भरपूर मात्रा जिले में मौजूद है। जिसके चलते जिला प्रशासन के अनुसार अभी जिले में किसी भी आवश्यक वस्तु की किल्लत जैसी स्थिति नहीं है ।

खंडवा में नहीं है क्राइसिस जैसी स्थिति

जिला प्रशासन की तरफ से खंडवा एडीएम काशीराम बडोले जानकारी देते हुए बताया कि खंडवा जिले में कुल 95 पेट्रोल पंप हैं। लोगों में जो अफवाह थी की हड़ताल के चलते पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। इसी के चलते कल थोड़ी दिक्कत जरूर हुई थी।लेकिन आज शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। रात से लेकर अब तक हमारे पास 17 टैंकर आ चुके हैं। जितनी भी अभी जरूरत है‌। उसके अनुरूप पुलिस सुरक्षा में टैंकर लाने की कार्रवाई की जा रही है। खंडवा जिले में क्राइसिस जैसी कोई स्थिति अभी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+