Hijab Controversy Case: गंगा-जमना फर्म की जांच में अवैध खनन, 60 लाख जुर्माना
हिजाब विवाद से देशभर में चर्चित गंगा-जमना स्कूल और इसकी सहयोगी गंगा-जमना फर्मों पर छापेमारी की गई थी। कई विभाग अपने-अपने विभाग से जुड़े कारोबार की जांच कर रहे हैं। मामले में गंगा-जमना समूह द्वारा मुरम का अवैध उत्खनन करने का मामला सामने आया है। इसमें शासन ने 60 लाख रुपए जुर्माना लगाया है।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार गंगा-जमना समूह के धर्मपुरा स्थित हाईवेयर फर्म पर खनिज विभाग ने 60 लाख रुपए का जुर्माना किया है। फर्म ने अवैध तरीके से जमीन पर मुरम का उपयोग किया था। जिसकी उनके पास कोई रायल्टी नहीं थी। इसके पहले खनिज विभाग ने नोटिस जारी करके जवाब तलब किया था, लेकिन जब नोटिस का जवाब नहीं मिला लो जिला खनिज अधिकारी मेजर सिंह ने जुर्माना लगाया है।
जिला खनिज अधिकारी मेजर सिंह ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गंगा जमना फर्म हार्डवेयर के पास रेत, गिट्टी के अलावा खाली प्लाट पर मुरम का अवैध भंडारण किया गया था। विभाग फर्म संचालक आसिफ, राशिद, सईद और दानिश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications