MP की पहली हेरिटेज ट्रेन का शेड्यूल बदला, अब सिर्फ इस दिन चलेगी

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पातालपानी से कालाकुंड के मध्‍य चलने वाली गाड़ी संख्‍या 52965/52966 पातालपानी कालाकुंड पातालपानी त्रिसाप्‍ताहिक हेरिटेज ट्रेन 13 दिसम्‍बर, 2024 से साप्‍ताहिक चलेगी अर्थात वर्तमान में परिचालित की जा रही शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार के स्‍थान पर सिर्फ रविवार को ही चलेगी।

त्रि-साप्‍ताहिक से साप्‍ताहिक चलाने की यह व्‍यवस्‍था 13 दिसम्‍बर, 2024 से लागू की जा रही है। 15 दिसम्‍बर, 2024 से हेरिटेज ट्रेन सिर्फ प्रति रविवार को चलेगी। हेरिटेज ट्रेन को त्रि-साप्‍ताहिक से साप्‍ताहिक करने का निर्णय हेरिटेज ट्रेन में यात्रियों की कम संख्‍या को देखते हुए लिया गया है।

Indore

प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेंगे पर्यटक

देश के कई हिस्सों के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश में भी मानसून की एक्टिविटी दिखनी शुरू हो गई है। यही कारण है कि, लगातार हो रही बारिश के चलते अब प्रदेश के कई हिस्सों में हरियाली भी छाने लगी है। इसी के साथ प्रदेश के पर्यटन में भी बढ़ावा होने लगा है, जहां आसपास से भी लोग मध्यप्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने आने लगे हैं।इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के रहने वाले लोग भी अलग-अलग जगहों पर जाकर प्राकृतिक खूबसूरती को निहार रहे हैं, तो वहीं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते भी नजर आ रहे हैं।

ऐसा है हेरिटेज ट्रेन का इतिहास

महू से कालाकुंड और पातालपानी की वादियों तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के इतिहास पर यदि नजर डालें तो इस ट्रेन की शुरुआत रेलवे की ओर से साल 2018 में की गई थी। वहीं बाद में इस ट्रेन को अपडेट करते हुए, इसमें कई तरह के अत्याधुनिक कोच भी लगाए गए थे। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगभग 110 के आस पास रहती है। यह ट्रेन की कुल 30 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। साथ ही जिस रेल लाइन पर ट्रेन चलती है, वह रेल लाइन साल 1870 के आसपास रेलवे की ओर से बिछाई गई थी।

ये भी पढ़े- Indore News: इन कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर लगी रोक, आखिर क्या है कारण, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+