Heavey rain mp: भारी बारिश का कहर, झाबुआ में फूट गया लबालब तालाब, बाढ़ में 8 लोग बहे, 2 की मौत
Heavy rain in mp: मध्य प्रदेश में सिलसिलेवार भारी बारिश अब जानलेवा बनती जा रही हैं। झाबुआ में इसका कहर देखने को मिला। थांदला क्षेत्र के ग्राम बहादुरपाड़ा गांव का एक तालाब फूट गया। जिससे बने बाढ़ जैसे हालातों में आठ लोग बह गए। प्रशासन ने दो शव बरामद किए। वहीं बाकी 6 लोगों की खोजबीन जारी हैं।
भारी बारिश में आधे से ज्यादा एमपी का बुरा हाल है। कही बाढ़ के हालात है तो कही तालाब और छोटे कच्चे मिट्टी के डैम फूटने के हालात बन गए हैं। झाबुआ में ऐसी ही घटना हुई। तालाब फूटने की खबर पर जब तक राहत बचाव के लिए प्रशासन का अमला पहुंचता, तब तक बहादुरपाड़ा गांव के आठ लोग बह गए। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
एसडीएम तरूण जैन के मुताबिक ग्रामीणों की सूचना पर रेस्क्यू के लिए टीम मौके पर पहुंची। मोटर वोट की मदद से दो लोगों के शव बर्मद हुए है, जिनकी शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक कुल आठ लोग बहे है। 6 अन्य लोगों की खोजबीन जारी हैं। एसडीआरऍफ़ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से घटना स्थल के आसपास काफी दूर तक टीम ने लापता लोगों की तलाश की लेकिन दोपहर तक उनका कोई सुराग नहीं लगा।

झाबुआ में शनिवार को 338 मिमी बारिश हुई। आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी हैं। इस कारण नदी-नाले उफान पर हैं। संभावना जताई जा रही हैं कि तालाब फूटने से पानी का तेज वेग ग्रामीण को दूर तक ऐसी जगह बहा ले गया, जहां नाला उफान पर था। जिस नदी में बड़ा नाला मिलता है, अब उन स्थानों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं। जल स्तर अधिक होने और पानी का बहाव तेज होने से रेस्क्यू में भी परेशानी आ रही हैं। वहीं प्रशासन ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों के आसपास के क्षेत्रों को भी खाली कराया गया हैं। मौसम विभाग में झाबुआ में अगले चौबीस घंटे और अतिवृष्टि की संभावना जताई हैं।












Click it and Unblock the Notifications