बुंदेलखंड के केदारनाथ का प्राकृतिक जलाभिषेक, जटाशंकर में दिव्य जलधाराओं से भगवान शिव का जलार्चन
सागर, 21 जुलाई। प्रकृति स्वयं खुद का श्रंगार करती है... ऐसा ही कुछ नाजारा बुंदेलखंड के केदारनाथ धाम कहलाने वाले जटाशंकर में देखने को मिला। यहां जोरदार बारिश के बाद पहाड़ी झिरनों से गिरती जलधाराओं ने जटाओं के रुप में भगवान भोलेनाथ का श्रंगार किया। इस अद्भुत और मनोहारी दृश्य को यहां मौजूद श्रद्धालुओं ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Recommended Video

बुंदेलखंड के केदारनाथ कहे जाने वाले जटाशंकर धाम में जोरदार बारिश ने शिवालय का जलार्चन करके अनूठा श्रृंगार कर दिया है। बारिश के दौरान प्रकृति के अदभुत सौंदर्य का नजारा देखने को मिला। छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर बिजावर अंचल में जटाशंकर धाम है। यह चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा है। यहां के मंदिर में शिवलिंग है। इस स्थान को बुंदेलखंड के केदारनाथ धाम के रूप में जाना जाता है। इस प्राचीन मंदिर में विराजे भगवान शिव का गोमुख से गिरती हुई धारा हमेशा जलाभिषेक करती रहती है। बारिश में यहां का नजारा और भी मनमोहक हो जाता है। पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के कारण शिवालय के ऊपर पहाड़ी से झरने फूट पड़े हैं। इनसे गिरने वाला पानी शिवलिंग का अभिषेक करके इतनी तेजी से आगे बढ़ा कि सिद्धबाबा की गुफा, गौमुख, मंदिर, चौक से होकर सीढ़ियां भी झरने में तब्दील हो गईं। पानी का बहाव इतना तेज था कि वहां लोगों का ठहरना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में लोग किसी तरह यहां-वहां खड़े होकर इस अदभुत नजारे को अपने कैमरे में कैद करने से नहीं चूके। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications