MP News: अगले 24 घंटे में 16 जिले में होगी झमाझम बारिश, जानें आपके इलाके में कब मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत
Aaj ka mausam: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। मानसून अब लगभग सभी जिलों में पहुंच गया है। मानसून के असर से कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हो रही है।
बुधवार को अधिकांश जिलों में बारिश हुई है। राजधानी भोपाल में हल्की बारिश हुई, उसके बाद तेज धूप निकल आई। जिन क्षेत्रों में बारिश हो रही है वहां पर चक्रवाती परिसंचरण तंत्र और ट्रफ लाइन सक्रिय होने के कारण बारिश हुई है।

बुधवार को भोपाल, दमोह, पचमढ़ी, ग्वालियर और शिवपुरी में बारिश हुई। वहीं, कई जिलों में तेज धूप भी खिली। शाम तक दमोह में सवा इंच और भोपाल में आधा इंच से अधिक पानी गिरा। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Recommended Video
बुधवार सुबह 8.30 बजे से शाम 6:00 बजे तक भोपाल में 16 मिली मीटर बारिश हुई। ग्वालियर में 12, पचमढ़ी में 14, शिवपुरी में 21, दमोह में 33 मिली मीटर बारिश का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
कहां कितना तापमान
बुधवार को ग्वालियर में 36.3, जबलपुर में 34.6, भोपाल में 33.6, निवाड़ी में 39.5, छतरपुर में 39.4, सतना में 38 और इंदौर में 30.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
यहां भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बुधवार को कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदा पुरम, बैतूल, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, मैहर जिला में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश की अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताईगई है।












Click it and Unblock the Notifications