MP News: श्योपुर में भारी बारिश से आई बाढ़, बड़ोदा नगर बना टापू, मानपुर में अस्पताल से मरीजों को किया रेस्क्यू

श्योपुर में बाढ़ आ गई जिले के बड़ौदा नगर में घरों, दुकानों और पुलिस थाने में पानी भर गया लोग रातभर छतों पर बैठे रहे यहां नदी किनारे मंदिर में फंसे पुजारी का रेस्क्यू किया गया ग्वालियर में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है।

शहर के लोहा मंडी कोटा वाला मोहल्ले में आज सुबह एक खाली मकान की ऊपरी मंजिल गिर गई। शिवपुरी में भदैया का झरना फूट गया है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

Heavy rain caused flood in Sheopur Baroda city became an island rescue of patients in Manpur

जिले में देर रात हुई भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ से हालात पैदा हो गए हैं। बड़ोदा नगर जहां टापू बन गया है और बाजारों में पानी भर गया है, वहीं मानपुर के निचले इलाकों में पानी आ गया है। श्योपुर शहर में कदवाल नदी का जलस्तर बढ़ने से गुप्तेश्वर मंदिर डूब गया, जहां फसे महंत को रेस्क्यू कर निकाला गया। मानपुर कस्बे में सीप नदी का पानी आने से अस्पताल में पानी आ गया, जहां मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

Recommended Video

    श्योपुर में भारी बारिश से आई बाढ़,मानपुर में अस्पताल से मरीजों को किया रेस्क्यू
    Heavy rain caused flood in Sheopur Baroda city became an island rescue of patients in Manpur

    शुक्रवार रात से ग्वालियर में बारिश जारी है। शहर के लोहा मंडी के कोटा वाला मोहल्ले में आज सुबह एक खाली मकान की ऊपरी मंजिल गिर गई। यह मकान मनोज माठे के नाम पर है। शिवपुरी में भदैया कुंड का झरना भी फूट गया है।

    शनिवार को ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश की उम्मीद है। भोपाल के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में दो ट्रफ और तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी देखने को मिल रही है, जिसके कारण प्रदेशभर में बारिश और आंधी की संभावना है। विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को इस सिस्टम का पुनरावृत्ति होने की संभावना है, जिससे 8 जुलाई से भारी बारिश की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+