MP Weather Update: भारी बारिश पर जारी अलर्ट, जानिए भोपाल, इंदौर समेत इन शहरों में अगले 4 दिन कैसे रहेगा मौसम?

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर पूरे प्रदेश में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिन पूरे मध्यप्रदेश में ही भारी बारिश होने और कई जगह बिजली गिरने की भी संभावनाएं जताई गई हैं।

इस दौरान नदी-नाले उफान पर रहेंगे। पर्यटकों और नदी-नालों के किनारे रहने वालों को संभलकर रहने की मौसम विभाग द्वारा हिदायत दी गई है।

MP Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन मध्यप्रदेश के हर शहर में ही भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई स्थानों पर बिजली भी गिर सकती हैं। ऐसे में खराब मौसम में लोग खुले मैदान में निकलने से बचें। क्योंकि मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही बिजली गिरने से अब तक मध्यप्रदेश में ही आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बैतूल, बालाघाट, राजगढ़, रायसेन, हरदा में तेज बारिश हो सकती है। इस समय मानसून ट्रफ लाइन गुना से होकर गुजर रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, इसके लगातार आगे बढ़ने की वजह से संभावना है कि अगले कुछ दिन तक मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

गरज चमक के साथ चेतावनी
भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोक नगर, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, और टीकमगढ़ जिलों में बिजली गिरने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर के उत्तर-पूर्व में चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, जिससे मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+