COVID-19: मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शनिवार-रविवार को भोपाल में रहेगा लॉकडाउन

भोपाल। कोरोना वायरस का संक्रमण मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10241 के पार पहुंच गया है। वहीं, राजधानी भोपाल में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 85 नए मरीज मिले है। जिसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल में कोरोना वायरस के केसों को देखते हुए अब शनिवार और रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को केवल आवश्यक सामग्री की दुकानें खुलेंगी जैसे कि दूध और दवाइयां।

Health Minister Narottam Mishra says Bhopal will remain shut for two days in a week on Saturdays and Sundays

सप्ताह में केवल पांच दिन खुलेंगा बाजार
भोपाल में अब शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बाजार नहीं खुलेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक बाजार पूरी तरह खोलने की अनुमति रहेगी। लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा बताया कि यह फैसला गुरुवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वार की गई कोरोना समीक्षा के बाद लिया गया है। बताया कि 'मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि भोपाल पर पूरा फोकस करें।'

Recommended Video

    Coronavirus : Punjab में weekend पर लॉकडाउन,Bhopal में भी पाबंदी | वनइंडिया हिंदी

    शनिवार और रविवार को रहेगा लॉकडाउन
    बैठक में भोपाल में कोरोना पॉजिटिव प्रकरण बढ़ने को लेकर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि 'पूरा मध्यप्रदेश कोविड-19 की बीमारी से लगभग संभल गया है। मामला केवल भोपाल का है।' मिश्रा ने बताया कि 'इसलिए यह तय किया गया है कि पूरा भोपाल पांच दिन खुलेगा और दो दिन शनिवार एवं रविवार को बंद रहेगा।'

    भोपाल में कोविड-19 के मामले
    गुरुवार को जारी बुलिटेन के अनुसार, भोपाल में अब तक कोविड-19 से कुल 2,012 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 66 की मौत हो चुकी है, 1,403 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 543 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+