साधुओं को मंत्री का दर्जा देने पर शिवराज सरकार को नोटिस, HC ने 3 हफ्ते में मांगा जवाब

Recommended Video

    Shivraj Singh Chauhan ने साधुओं को बनाया था Minister, High Court ने मांगा जवाब | वनइंडिया हिंदी

    भोपाल। राज्य के 5 साधुओं को राज्यमंत्री का दर्जा देने पर शिवराज सरकार मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। मामला होईकोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने शिवराज सरकार को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी की है और 3 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट की इन्दौर खंडपीठ की डिविजन बेंच में मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस कर तीन हफ्ते के भीतर अपना जवाब देने को कहा है।

    issues notice to Madhya Pradesh government over granting minister of state (MoS) status to five religious leaders

    साधुओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने के खिलाफ इंदौर में स्थानीय पत्रकार रामबहादुर वर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सोमवार को न्यायाधीश पीके जायसवाल, श्री सुशील कुमार अवस्थी ने याचिका की सुनवाई करते हुए सरकार को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह मे जवाब देने को कहा है। गौरतलब है कि शिवराज सरकार ने साधु-संतों को लुभाने के लिए पांच साधुओं को राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया है।नर्मदानंद महाराज, हरिहरानंद महाराज, कम्प्यूटर बाबा, भय्यू महाराज और पंडित योगेंद्र महंत को राज्यमंत्री का दर्जा दिया , लेकिन अब इस फैसले से सरकार खुद मुश्किल में फंसती जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+