सागर हादसे में आनन फानन में की क्यों गई कार्रवाई, कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सागर हादसे में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को हटाए जाने और रायसेन के एसपी विकास सहवाल को पदस्थ करने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कार्यप्रणाली पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि सीएम को यह होश ही नहीं रहता कि उन्होंने क्या निर्णय लिया है, जो निर्णय लिया वह उचित हैं या अनुचित।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अक्षमता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके मातहत अफसरों ने उनसे उस अधिकारी का तबादला करवा दिया जो पहले से ही अवकाश पर है।

Hasty action was taken in Sagar accident Congress made serious allegations against the government

शर्मा ने कहा कि सागर एसपी अभिषेक तिवारी पिछले 15 दिन से विदेश में छुट्टी मना रहे हैं। वे पिछले 5 महीने से तबादला चाह रहे थे। केंद्र में प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी होने के बावजूद डॉ. मोहन यादव सरकार उन्हें रिलीव नहीं कर रही थी। वहीं जिम्मेदार प्रभारी एसपी डॉ. संजीव उईके पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट के जरिए आरोप लगाया है कि रायसेन के जिस एसपी विकास नरवाल को पदस्थ किया है उनके रायसेन में 3 साल पूरे हो रहे हैं तो उनको भी वहां से हटना ही पड़ता। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस बदलाव से राज्य की भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री की मानसिकता पता चलती है कि मासूमों की मौत पर भी भाजपा सरकार संवेदनशील नहीं है और कार्यवाही का मात्र दिखावा किया जा रहा है।

कौन समझेगा उन माताओं का दर्द

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि मानवजनित इस घोर लापरवाही वाले हादसे का शिकार हुए उन मासूमों की माताओं का दर्द कौन समझ सकता है, जिनके चिराग अब इस दुनिया में नहीं है। आखिर ऐसे हादसों पर जिम्मेदार और लापरवाह अफसरों पर सरकार ठोस कार्रवाई क्यों नहीं करती है? शर्मा ने कहा कि सरकार हर बार हादसे के बाद सिर्फ मुआवजा राशि देकर जिम्मेदारी से किनारा कर लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+