Rajgarh Loksabha: मुस्लिम मतदाता के 'मन की बात', अबकी बार क्यों नहीं दिग्विजय सिंह के साथ?
Lok Sabha Election की हलचल के बीच राजगढ़ लोकसभा सीट पर BJP और कांग्रेस दोनों ही दल लगातार अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं, जहां तीसरे चरण में होने वाले मतदान से पहले अब चुनावी प्रचार का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है। ऐसे में अब मतदान की तारीख नजदीक आते ही मतदाताओं ने भी अपना मन बना लिया है।
राजगढ़ लोकसभा सीट के मतदाताओं का मन जानने वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची, जहां मतदाताओं ने अपने मन की बात बताई। वहीं अबकी बार मुस्लिम मतदाताओं का विश्वास किसके साथ है, इसे जानने के लिए वन इंडिया हिंदी ने मुस्लिम मतदाताओं से खास बातचीत की है।

राजगढ़ लोक सभा सीट की ब्यावर विधानसभा में रहने वाले फिरोज बताते हैं कि, अभी तो ऐसा ही चल रहा है, यहां काम बढ़िया हुआ है, काम में कोई दिक्कत नहीं है, अबकी बार फिर से बीजेपी आएगी, दिग्विजय सिंह का क्या होगा?, अब वह खुद ही जाने।
Recommended Video
ब्यावर विधानसभा के ही एक अन्य मतदाता समीर खान बताते हैं कि, दिग्विजय सिंह आ रहे हैं, ब्यावर में कुछ काम नहीं हुआ है, मैन रोड बना हुआ है, बाकी गली मोहल्ले में रोड की हालत खराब है, जो पाइपलाइन खुदी थी वह रिपेयरिंग नहीं हुई है।
ब्यावर विधानसभा के रहने वाले मुशर्रफ बताते हैं कि, काम हुआ है, बीजेपी ने और मोदी ने काम किए हैं, आवास योजना दी है, जो लोग भूखे थे, उन्हें खाना दिया मोदी जी ने, सभी काम किया है। वहीं जब मुशर्रफ से पूछा गया कि, अल्पसंख्यक समुदाय बीजेपी के खिलाफ रहता है क्या अबकी बार स्थिति बदलेगी, तो इसका जवाब देते हुए मुशर्रफ ने कहा कि, अबकी बार स्थिति जरूर बदलेगी, अबकी बार मोदी ही आएंगे। मोदी सरकार ही आएगी, दिग्विजय सिंह नहीं आएंगे।
ये भी पढ़े- Rajgarh Loksabha: 'दिग्विजय सिंह को हराकर हरिद्वार भेजेंगे', राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने क्यों कही ये बात?












Click it and Unblock the Notifications