Guna Bus Accident: बख्से नहीं जाएंगे गुनहगार- CM मोहन यादव, मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख, जांच दल गठित
Guna Bus Accident CM Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के गुण सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। इस घटना में जो भी जिम्मेदार है, उसे नहीं छोड़ेंगे। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके प्रबंध किए जाएंगे।
सीएम यादव ने कहा कि गुना की घटना दु:खद और हृदय विदारक है। हादसे की जानकारी मिलते ही मैंने कल कलेक्टर और एसपी से बात की थी। मैं स्वयं भी अभी गुना जा रहा हूं। मैंने इस पूरी घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। हादसे के लिए जो भी जवाबदार होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। मैं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ हूं।

गुना सड़क हादसा कैसे हुआ
बता दे मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक यात्री बस में आग लगने से 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इस हादसे में 11 लोगों के डेड बॉडी निकाले जा चुके हैं, और लगभग 14 लोग घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।हादसा बुधवार रात करीब 8 बजे का हुआ था, जब गुना से आरोन की ओर जा रही बस और डंपर में टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई, जिसे बाद में काबू में लाया गया है।

मौके पर पहुंचे एसपी
एसपी विजय खत्री ने इस हादसे की पुष्टि की है और मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। SDERF की टीम भी मौके पर है। बस में करीब 30 यात्री थे जो गुना से आरोन की ओर जा रही थीं।
जांच दल गठित
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर, कलेक्टर तरुण राठी ने इस भयानक सड़क हादसे की जांच के लिए एक चार सदस्यीय जांच दल की गठित किया है। इस जांच दल में अपर जिला दंडाधिकारी गुना, मुकेश शर्मा, अनुविभागी दंड अधिकारी गुना, दिनेश सांवले, अप परिवहन आयुक्त ग्वालियर, अरुण कुमार सिंह, और सहायक यांत्रिक विद्युत सुरक्षा गुना, प्राण सिंह राय शामिल हैं।
इस जांच का उद्देश्य घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं, दुर्घटना के कारण, बस और डंपर की विभिन्न अनुमतियों, और आग लगने के कारण की जांच करना है। जांच दल को 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट सबमिट करने का आदेश है। यह जांच वहां हुई 40 पूरी घटना के लिए उत्तरदायी विभागों की भूमिका की भी जांच करेगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से, सरकार सड़क सुरक्षा और व्यापक पहलुओं की जानकारी प्राप्त करके उच्चतम सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।
मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के भी निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications