महिला एसडीएम का मैसेज-'किसी पटवारी-तहसीलदार ने एडीएम को दारू-चिकन को पहुंचाया तो खैर नहीं'

गुना। 'समस्त पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार साहिबान ध्यान दें...। अगर आप में से किसी ने भी किसी भी स्तर पर एडीएम को दारू, चिकन आदि पहुंचाया तो मैं आपके विरुद्ध कार्रवाई करूंगी और अनाधिकृत लाभ पहुंचाने संबंधित कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी...' इस मैसेज के वायरल होने के बाद अपर जिला कलेक्टर (एडीएम) का तबादला हो गया। अब उनको मंत्रालय में बतौर उपसचिव तैनात किया गया है।

guna adm transfer after demanding non veg message Viral on whatsapp

राजस्व अधिकारियों से शराब व नोनवेज की मांग करने के कथित तौर पर आरोप मध्य प्रदेश के गुना एडीएम दिलीप मंडावी पर लगे हैं। एडीएम मंडावी की शिकायत महिला एसडीएम शिवानी गर्ग और उनके स्टॉफ के कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर र भास्कर लाक्षाकार से की थी।

दरअसल, गुना के पटवारियों व तहसीलदारों के वाट्सऐप ग्रुप में 28 मई को एसडीएम शिवानी गर्ग ने उपरोक्त मैसेज डाला। अधिकारियों में से ही किसी ने इस मैसेज को वायरल कर दिया। 2 दिन से यह मैसेज ग्रुप में चल रहा था। इसके बाद श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया के संज्ञान में यह मामला आया, तो उन्होंने तुरंत ही शासन तक यह संदेश भेजा। इसके बाद शासन ने अपर कलेक्टर को गुना से हटा दिया। इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने भी चुप्पी साध ली।

मीडिया से बातचीत में गुना एसडीएम शिवानी गर्ग ने बताया कि वायरल मैसेज तो पुराना हो गया है। एडीएम साहब की ऊल-जुलूल फरमाइशें रहती थीं। रोज बेचारे पटवारियों को परेशान करते थे। इसलिए हमने ग्रुप में डाला। दो-ढाई महीने हमारा अमला परेशान रहा। पटवारियों ने इसके लिए कलेक्टर साहब को ज्ञापन भी दिया था। अभी वर्तमान में तो उनके द्वारा कोई ख्वाहिश नहीं की जा रही है। हालांकि बाद में जब मामले ने तूल पकड़ा तो पटवारियों को बुलाकर शिवानी ने उनके मोबाइल से मैसेज डिलीट करा दिया। अपर कलेक्टर मंडावी ने जानकारी न होने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+