Khelo India Winter Games : गुलमर्ग में सागर के खिलाड़ियों का कमाल, 'कर्लिंग' में दो कांस्य पदक जीत लाए
सागर के सीनियर कर्लिंग खिलाड़ी और जूनियर बालिका वर्ग की टीम ने गुलमर्ग के बर्फीले मैदान में कर्लिंग गेम्स में प्रतिमा दिखाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। दोनों टीमों ने मप्र टीम का प्रतिनिधित्व किया था।


Recommended Video
गुलमर्ग जम्मू कश्मीर में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में सागर के खिलाड़ियों ने किया नगर का नाम रोशन।
खेलो इंडिया विंटर गेम्स जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में दिनांक 10 से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित किए गए थे। मध्यप्रदेश कर्लिंग टीम में सागर के 14 खिलाड़ीयों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। जिनमें आदित्य राज बिरला, देवांश ठाकुर, साहिल खान, अमन सौदागर, आमिल खान, वैष्णवी सक्वार, आराध्या सिंह राजपूत, आंशिक सिंह राजपूत एवं रिमझिम राय, अविका जाट,सिद्धार्थ यादव, सिद्धार्थ दुबे, अक्षत गुप्ता, ईशान खान शामिल थे।
पहले भी कर्लिंग गेम्स में सागर के खिलाड़ी मेडल झटक चुके हैं
मध्यप्रदेश कर्लिंग टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सागर के सीनियर कर्लिंग पुरुष टीम ने कांष्य पदक प्राप्त किया एवं जूनियर कर्लिंग बालिका टीम ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया। सीनियर पुरुष कर्लिंग टीम में साहिल खान, आदित्य राज बिरला, अमन सौदागर एवं आमिल खान शामिल थे। जूनियर बालिका कर्लिंग टीम में वैष्णवी सक्वार, आराध्या सिंह राजपूत, आंशिक सिंह राजपूत एवं रिमझिम राय ने प्रतिनिधित्व किया एवं कांष्य पदक प्राप्त कर सागर को गौरान्वित किया। एसोसिएशन के सचिव अमन सौदागर ने यह जानकारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications