गधों का पहले फूल माला पहना कर हुआ स्वागत, फिर खिलाए जमकर गुलाबजामुन, वजह जान रह जाएंगे दंग

Mandsaur Donkeys Ate Gulab Jamun: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गधे गुलाब जामुन खा रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गधों को गुलाब जामुन अच्छी बारिश की मनोकामना पूर्ण होने के बाद लोग खिला रहे हैं।

दरअसल, मंदसौर में बारिश नहीं हो रही थी, लोग गर्मी से बेहाल और परेशान थे। ऐसे में लोगों ने टोटका करने के लिए तय किया कि अगर बारिश हुई तो गधों को गुलाब जामुन खिलाएंगे‌। इसके लिए गधों को हल में जोतकर खेतों में जुताई भी की गई। जिससे भगवान को खुश किया जा सके और बारिश हो।

Mandsaur Donkeys Ate Gulab Jamun

गधों को जुतवाने से जब मनौती पूरी हो गई और मंदसौर में बारिश हुई तो फिर आज यानि शुक्रवार को शहर के चौराहे पर गधों को लाया गया और उन्हें बकायदे थाली में सजाकर गुलाब जामुन खिलाया गया है‌‌। बता दें कि मंदसौर में आखिरकार लंबे इंतजार के बाद पानी गिरा। हालांकि बारिश ज्यादा देर नहीं हुई, लेकिन फिर भी ठीक ठाक हो गई है।

बता दें कि इन्हीं गधों से कुछ दिन पहले टोटका कराया गया था, तब मंदसौर के श्मशान में इन गधों को जोतकर हल चलाया गया था। उन्ही दोनों गधों को बारिश होने के बाद ढेर सारे गुलाब जामुन खिलाए गए‌ है। बारिश से लोगों को क्या फायदा मिलता है ये तो बाद कि बात है लेकिन हां गधों ने गुलाब जामुन जरूर खाए और अब गुलाब जामुन खाने के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

इस आयोजन के कर्ताधर्ता शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी ने कहा- जब भी कोई बारिश नही होती है तो ये टोटका किया जाता है, जिसमें गधों से हल जोतकर बोवनी की जाती है। उडद की दाल व नमक की बोवनी श्मशान में की जाती है, साथ ही लोग अर्ध नग्न होकर भी घूमते हैं। हम लोग चांद पर पहुंच गए, विज्ञान कहां से कहां पहुंच गया, गूगल पर सर्च से पता चल जाता है कि फसल कैसी होगी।‌ लेकिन कहीं ना कहीं हमारे पूर्वजों ने जो हमें बता रखा है। उस पर पिछले 50 वर्षों से हम चल रहे हैं। जब भी मन्दसौर में बारिश नही हुई तो हमने ये टोटका किया और बारिश हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+