कौन है ये पान वाला, जिसके यहां करोड़ों की टैक्स चोरी के आरोप में पड़ा है छापा
GST raid on Indore panwala: मध्य प्रदेश के इंदौर का एक 'पान वाला' इन दिनों खूब चर्चा में हैं। पान में चूना-कत्था लगाकर लोगों को स्वादिष्ट पान खिलाने वाले इस पान वाले ने कथित तौर पर राजस्व विभाग को बड़ा चूना लगा दिया है। करोड़ों की टैक्स चोरी के आरोप में उसकी दुकानों पर जीएसटी की धड़ा-घड़ छापेमारी की जा रही है। आइए जातने हैं कि आखिर कौन हैं ये पान वाला, जिसने पान बेचकर कर ली है करोड़ों की कमाई?

करोड़ों की टैक्स चोरी का है संदेह
दरअसल, इंदौर का ये पान व्यवसायी कोई छोटा-मोटा पान बेचने वाला नहीं है। ये मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा पान कारोबारी है। जिसके 40 प्रतिष्ठानों पर मध्य प्रदेश की जीएसटी कार्रवाई करते हुए बड़ी छापेमारी की है। इस पर करोड़ों की जीएसटी चोरी करने की जांच चल रही है।
पान बेचकर खड़ा बना बड़ा कारोबारी
सालों पहले छोटी सी पान की दुकान लगाकर पान बेचने वाला ये शख्स पान बेचकर इतना अमीर हो चुका है कि इंदौर ही नहीं ये पूरे प्रदेश का बड़ा करोबारी बन चुका है। पान, सिगरेट, गुटखा बेचकर ये सख्स अपने कारोबार को इतना बढ़ा चुका है कि उसने करणावत पान सेंटर के नाम से पूरी चेन संचालित कर रहा है।
करणावत की 40 दुकानों पर कार्रवाई
टैक्ट चोरी की आशंका के चलते ही राज्य की जीएसटी ने करणावत पान सेंटर के 40 प्रतिष्ठानों पर शिकंजा कसा है। जीएसटी की इस कार्रवाई के चलते इंदौर में करणावत पान सेंटर की सभी दुकानें बुधवार को जल्द बंद कर दी गया।
कौन है ये 'पान वाला'
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पान बेचकर बड़ा कारोबार खड़ा करने वाला ये शख्स गुलाब सिंह चौहान हैं जो करणावत पान सेंटर के प्रमुख हैं। पांच साल पहले करणावत ग्रुप इनकम टैक्स विभाग भी जांच के दायरे में भी आया था। करणावत ग्रुप के मुख्य आफिस तुकोगंज, कनाडि़या और पीपल्याहाना में है।
छोटी सी पान की दुकान से की शुरूआत अब चला रहे...
आप को जानकर हैरानी होगी गुलाब चंद सिंह चौहान ने आज से 20 साल पहले एक छोटी सी दुकान से पान कारोबार शुरू किया था। वर्तमान समय में इनकी कई पान की दुकानों के साथ 13 रेस्टोरेंट, टिफिन सेंटर चल रहे हैं। करणावत वर्तमान समय में इंदौर की बड़ी फूड चेन और पान सेंटर हो चुका है। कई भोजनलाय है जहां कम पैसों में भरपेट खान दिया जाता है।
अपने 70 रिश्तेदारों को जोड़कर बढ़ाया करोबार
करणावत ग्रुप का बहुत बड़ा रिटेल बिजनेस है, जिसमें पान, सुपारी, पान मसाला, सिगरेट का बिजनेस करते हैं। खास बात ये है कि गुलाब चंद्र अपने रिश्तेदारों को ही फ्रेंचाइजी देता है और उन्हें मटेरियल खुद ही सप्लाई करता है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक करीब 70 रिश्तेदारों को अपने बिनजेस से जोड़ा है और अपने रिश्तेदारों को रोजगार दिया है।
रिश्तेदारों के घर में नहीं बनता भोजन
साउथ तुकोगंज के निवासी गुलाब सिंह चौहान ने अपने क्षेत्र में पांच से अधिक फ्लैट लेकर रखे हैं, जहां पर उनके रिश्तेदार जो बिजनेस से जुड़े हुए हैं वो बहुत कम किराए पररहते हैं। इतना ही नहीं गुलाब चंद के किसी भी रिश्तेदार के घर में कभी खाना नहीं बनता है, जो भी भोजन करणवत भोजनालय में बनता है वो ही सारे रिश्तेदार, उनके घर वाले और सभी कर्मचारी खाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications