सिर मुंडवाया, मंत्र पढ़े और अपनाया हिंदू धर्म, जानिए मुस्लिम युवक फैजान क्यों बना अंगद सनातनी?
Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक मुस्लिम युवक ने इस्लाम छोड़ कर हिन्दू धर्म अपना लिया है। फैजान ने शुक्रवार को इस्लाम धर्म को त्याग कर सनातन धर्म को अपना लिया। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के नेता भी उपस्थित रहे।
दरअसल, मंदसौर में चैतन्य सिंह राजपूत नाम के युवक ने सनातन धर्म में आस्था रखने वालों के लिए घर वापसी अभियान चलाया है। 2 वर्ष पहले चैतन्य सिंह राजपूत ने खुद भी धर्म परिवर्तन किया था।

घर वापसी अभियान के तहत फैजान रिजवी नाम के युवक ने गायत्री शक्तिपीठ में इस्लाम धर्म को छोड़कर विधि-विधान के साथ सनातन धर्म में वापसी की है।फैजान की सनातन धर्म में गहरी आस्था थी। इसलिए उसने इस्लाम धर्म को छोड़ने का फैसला किया। फैजान ने अपना नया नाम अंगद रख लिया है।
धर्म परिवर्तन कर फैजान से अंगद बनने वाले युवक के जानकारी मुताबिक पहले उसका नाम फैजान रिजवी था। अब वे इस्लाम को त्याग कर सतानत धर्म अपना लिया है और अपना नाम अंगद सनातनी रखा है। उसने कहा कि मेरी पिछले 12 साल से सनातन धर्म में आस्था थी और मैं बालाजी का बहुत बड़ा भक्त भी हूं। हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ भी करता हूं। तिरुपति बालाजी, कष्टभंजन बालाजी, महाकाल सहित कई धार्मिक स्थलों के भी दर्शन कर चुका हूं।
फैजान अब अंगद ने कहा कि मेरी आस्था सनातन धर्म में पहले से थी, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि कैसे धर्म परिवर्तन करते हैं। इस दौरान मुझे हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी चैतन्य सिंह राजपूत मिले। उन्होंने कानूनी और धार्मिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद मैंने सनातन धर्म अपना लिया है। मैं सनातन धर्म अपनाकर आज बहुत खुश हूं।
बता दें कि फैजान उर्फ अंगद के परिवार में उसकी मां और एक बड़ा भाई भी है। युवक का कहना है कि अब समस्त हिंदू समाज मेरा परिवार है और मैं जीवन भर इसके लिए काम करूंगा।
फैजान का मुंडन करवाया गया। उसे गोबर और गंगाजल सहित पंचामृत से स्नान करवाया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रों से हवन पूजन कर भगवान के सम्मुख सनातन धर्म मे प्रवेश करवाया गया। फैजान रिजवी अब अंगद सनातनी बन गया है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications