MP में विधायकों के लिए अच्छी खबर, सीएम शिवराज की स्वीकृति से स्वेच्छानुदान की राशि में हो गई बढ़ोत्तरी
Good news for MLAs in MP: एमपी में सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकार के राज में विधायकों की भी बल्ले-बल्ले हैं। मुख्यमंत्री की स्वीकृति ने न सिर्फ स्वेच्छानुदान राशि में बढ़ोत्तरी हुई, बल्कि विधायकों के अधिकार का दायरा भी बढ़ा दिया गया हैं। अब किसी व्यक्ति को एक बार में 25 हजार रुपये तक स्वेच्छानुदान दिया जा सकेगा।
इस मुद्दे पर प्रदेश के सभी विधायक एक मत रहे। अपनी विधानसभा क्षेत्र के जरुरतमंद लोगों को स्वेच्छानुदान राशि में बढ़ोत्तरी की मांग उठाते रहे। सीएम ने इस मुद्दे को भी गंभीरता से लिया था। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में समिति बनाई गई थी।
सभी पक्षों पर विचार करने के बाद स्वेच्छानुदान के उपयोग के प्रविधान में संशोधन करने की अनुशंसा की थी। जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्वीकृति मिलते ही लागू कर दिया है।अब एक बार में एक व्यक्ति को वे 25 हजार रुपये तक स्वेच्छानुदान दे सकेंगे। इसी प्रकार संस्थाओं के मामले में यह राशि तीस हजार रुपये तक होगी।

इसी साल से विधायकों का स्वेच्छानुदान 25 लाख रुपये से बढ़कर 75 लाख रुपये हो गया है। सिंगल बजट में दी गई इस सुविधा से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विधायक सपने क्षेत्र में इसका उपयोग कर सकेंगे। मौजूदा वक्त में एमपी में अभी विधायक अपने क्षेत्र के व्यक्ति को अधिकतम 10 हजार रुपये की सहायता कर सकते थे। संस्था के मामले में यह राशि बीस हजार रुपये थी। राशि बढ़ोत्तरी के लिए बनाई गई समिति के सदस्य यशपाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि सभी विधायकों को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से संसोधित प्रविधान के बारे में बता दिया गया है। अब चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार, मुक्त बंधुआ मजदूर की लड़की के विवाह, गरीब, अनाथ या दिव्यांगजन को स्वेच्छानुदान दिया जा सकता है। इसी तरह सार्वजनिक प्रयोजन के कार्य के लिए संस्था को तीस हजार रुपये तक स्वेच्छानुदान दिया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications