MP News: बकरी पालन से लाखों कमाने का मौका, यहां मिलेगी खास ट्रेनिंग
रतलाम 06 जून 2024 को उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) द्वारा पशुपालन विशेषकर बकरी पालन पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है।
सेडमैप की कार्यकारी संचालक अनुराधा सिंघई ने बताया कि, प्रशिक्षण के इच्छुक युवाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस वर्ष प्रशिक्षण का तीसरा बैच संचालित किया जा रहा है। उद्यमिता भवन अरेरा हिल्स में 09 से 11 जुलाई 2024 तक आयोजित प्रशिक्षण में पशुपालन से सम्बंधित स्वरोजगार, नियम-प्रक्रियाओं और शासकीय योजनाओं आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि, अत्याधुनिक तरीके से पशुपालन कैसे करें, इस सम्बंध में विषय विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इच्छुक व्यक्तियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। पशुपालन पर आधारित स्वरोजगार के इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8770555820 पर सम्पर्क कर सकते हैं। बकरी पालन की ट्रेनिंग के लिए पशुपालन विभाग की ओर से अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन अभियानों में युवा पर चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
मध्य प्रदेश में बकरी पालन लगातार बढ़ोतरी कर रहा है, जहां बकरी पालन में से युवा लाखों रुपए कमा रहे हैं। वहीं आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में बकरी पालन लगातार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसी के चलते युवा अब बकरी पालन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। बकरी पालन की बात करें तो बकरी पालन में कम लागत के साथ-साथ अधिक मुनाफा होता है। यही कारण है कि, बकरी पालन के लिए अब लगातार प्रशिक्षण के कामकाज भी जारी हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो रतलाम 06 जून 2024 को उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) द्वारा पशुपालन विशेषकर बकरी पालन पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है।
ये भी पढ़े- World Poha Day: इंदौर से पोहा को मिली खास पहचान, अब दुनियाभर में बन चुका है ब्रांड












Click it and Unblock the Notifications