फिर बिगड़े दिग्गी राजा के बोल, कहा-'जींस वाली लड़कियां नहीं करती हैं PM मोदी को पसंद'

भोपाल, 26 दिसंबर। अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने फिर कुछ ऐसा कहा है, जिस पर बवाल होना तय है। तुलसी नगर स्थित नर्मदा मंदिर भवन में एक दिवसीय जन जागरण प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्गी राजा ने कहा कि '40-50 साल वाली महिलाएं ही पीएम मोदी से प्रभावित हैं, बल्कि जो लड़कियां जींस पहनती हैं और मोबाइल रखती हैं, वो पीएम मोदी से इंप्रेस नहीं हैं।'

'PM मोदी 40- 50 साल की महिलाओं में ही लोकप्रिय हैं '

'PM मोदी 40- 50 साल की महिलाओं में ही लोकप्रिय हैं '

दरअसल दिग्विजय सिंह का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि 'प्रियंका गांधी ने हमें एक बहुत ही रोचक बात बताई थी। उन्होंने कहा था मोदी 40- 50 साल की महिलाओं में ही लोकप्रिय हैं बल्कि जो जींस-मोबाइल वाली गर्ल्स हैं ना, वो मोदी को पसंद नहीं करती हैं।'

ऐसी लड़कियां सोशल मीडिया पर एक्टिव

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि 'ऐसी लड़कियां सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं इसलिए उन लोगों से आप लोग संपर्क बढ़ाइए और उनसे जानने की कोशिश करें कि वो किस तरह के लीडर को पसंद करती हैं?'

'दिग्विजय मानसिक संतुलन खो चुके हैं'

'दिग्विजय मानसिक संतुलन खो चुके हैं'

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा भड़क गई है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 'दिग्विजय मानसिक संतुलन खो चुके हैं। महिलाओं को लेकर उनकी यह निम्न स्तर की सोच है, वो किस हद तक गिर सकते है ,आपलोग इस बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। वो पूरी तरह से पागल हो चुके हैं।'

दिग्विजय सिंह का बयान शर्मनाक

मैं सोनिया गांधी से पूछता हूं कि 'इस तरह के व्यक्ति को उन्होंने पार्टी में क्यों रखा हुआ है? वो तो अपनी ही पार्टी की नेता मिनाक्षी नटराजन पर गंदी टिप्पणी कर चुके हैं। महिलाएं पूज्यनीय होती हैं लेकिन क्या इस तरह से उन पर राजनीति करना सही है? दिग्विजय सिंह का बयान शर्मनाक है उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

'गाय ऐसी पशु है जो खुद के मल (गोबर) पर लोटती है'

'गाय ऐसी पशु है जो खुद के मल (गोबर) पर लोटती है'

आपको बता दें कि इससे पहले भी दिग्गी राजा ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 'विनायक दामोदर सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि गाय ऐसी पशु है जो खुद के मल (गोबर) पर लोटती है, वो कैसे हमारी माता हो सकती है? और तो और सावरकर ने कहा था कि गोमांस खाने में कोई बुराई नहीं है। ये वो ही सावरकर हैं, जिन्हें आरएसस और भाजपा अपना आदर्श मानती है। उन्होंने कहा कि ये दोनों ही देश को बांटने में लगी है लेकिन कांग्रेस ऐसा कुछ करने नहीं देगी।

'दिग्विजय दिन रात सिर्फ हिंदुओ को बदनाम करने में लगे रहते हैं'

'दिग्विजय दिन रात सिर्फ हिंदुओ को बदनाम करने में लगे रहते हैं'

जिस पर भाजपा ने जमकर दिग्गी राजा को लताड़ लगाई है, उसने कहा कि 'दिग्विजय दिन रात सिर्फ हिंदुओ को बदनाम करने में लगे रहते हैं , अगर इतना दिमाग वो देश की भलाई में लगाते तो आज तस्वीर कुछ और होती, ना तो जिन्ना पैदा होते और ना ही आतंकवाद हमारे देश को परेशान करता। दिग्विजय सिंह को शर्म आनी चाहिए।'

यहां देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+