लव मैरिज करने की प्रेमी को मिली तालिबानी सजा, मंदसौर के नीमच में प्रेमी की परिजनों ने की पिटाई

मंदसौर में एक युवक की इसलिए जमकर पिटाई कर दी गई क्योंकि उसने लव मैरिज की थी। दरअसल, नीमच में लव मैरिज से नाराज होकर युवति के परिजनों ने धोखे से प्रेमी और उसके दोस्त को बुलाकर उनपर हमला कर दिया।अचानक प्रेमी राहुल के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

मंदसौर जिले के गांव में लड़की के मामा का घर है। जहां लड़के राहुल को बुलाया और उसके साथ लड़की के परिजनों ने बेहरमी से पिटाई कर दीं। राहुल पास गांव बरुचखेड़ा और लड़की नीमच की रहने वाली हैं। दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने 7 दिन पहले ही भागकर आर्य समाज मे शादी कर ली थी।

Girl lover family members beat her up for love marriage in Neemuch Mandsaur video viral

30 जून को हुए एक घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोग एक व्यक्ति को एनकाउंटर करने की बात कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 25 जून को नीमच के बरूखेड़ी निवासी राहुल ने नीमच हवाई पट्टी रोड में रहने वाली एक युवती से आर्य समाज मंदिर में गोपनीयता में शादी की थी। इस शादी को वे अपनी मर्जी से करना चाहते थे लेकिन उसके परिवार की मर्जी के खिलाफ वे दोनों घर से भागकर शादी कर ली।

इस घटना के बाद युवती के परिवार ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने 27 जून को दोनों को बुलाकर उनका बयान लिया और प्रेमी युवक को धमकाकर भगा दिया। युवती को उसके परिवार के साथ भेज दिया गया। बाद में, लड़की के मामा ने उसे अपने साथ ले जाया।

30 जून को लड़की के मामा ने प्रेमी युवक को फोन किया और रजामंदी से लड़की को भेजने के लिए तैयार हैं, इस पर राहुल अपने दोस्त अजय के साथ मंदसौर के गल्याखेड़ी गांव पहुंचे। वहां लड़की के मामा और उनके 8-10 साथी ने मिलकर प्रेमी और उसके दोस्त को लाठियों से जमकर पीटा।

लड़की के परिवार ने धमकी दी कि अगर पुलिस को शिकायत की और उन्हें अस्पताल में इलाज करवाया गया तो जान से मार देंगे। डर के कारण युवक के परिवार न तो थाने गए और न ही अस्पताल ले जाए। युवक की हालत गंभीर होने पर आज, 3 जुलाई को नीमच जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई। हालांकि, अभी तक परिवार ने पुलिस में शिकायत नहीं की है।

इस मामले में एसपी गौतम सोलंकी ने बताया कि हमारे पास एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित से संपर्क किया है, जो नीमच जिले के रहने वाले हैं। इस घटना में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें शामिल हैं:

1. वासुदेव माली (26) - गलियां खेड़ी
2. दिनेश माली (23) - खिलचीपूरा
3. परसराम माली - गलियां खेड़ी
4. रवि माली (31) - मल्हारगढ़
5. मुन्ना लाल (42) - गलियां खेड़ी
6. संजय माली (24) - गलियां खेड़ी
7. सुनील माली (27) - गलियां खेड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+