Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Viral Video: भिखारी के पास iPhone देख चौंक गई लड़की, बच्चे का जवाब सुनकर दंग रह जाएंगे आप!

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बच्चा हाथ में आईफोन लेकर भीख मांग रहा है। हैरान करने वाला ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

दरअसल वायरल वीडियो सतना शहर के चौपाटी का है। जहां बच्चे के हाथ में आईफोन दिख रहा है। भीख मांगते बच्चे के हाथ में आईफोन देख वहां खड़े लोग हैरान रह गए।

Beggar with iPhone in Satna

सेमरिया चौक के चौपाटी में भीख मांगने वाले बच्चे के हाथ में आइफोन देखा तो वहां मौजूद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच उस बच्चे के हाथ में आईफोन देखकर एक लड़की ने पूछा कि यह आइफोन किसका है। तब बच्चे ने जवाब देते हुए कहा कि यह आइफोन मेरा है। बच्चे के मुंह से यह जवाब सुनते ही लोगों दंग रह गए।

इस दौरान भीड़ में मौजूद एक लड़की ने उस भिखारी का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा।

हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर भीख मांगकर गुजारा करने वाले बच्चे के पास आईफोन जैसा महंगा मोबाइल कहां से आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+