करता था अश्लील बातें, प्लान बनाकर 4 बहनों ने मजनू की कर दी धुनाई फिर जुलूस निकालकर ले गईं थाने

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के चौरई इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां एक मनचले युवक को कॉल कर अश्लील बातें करना महंगा पड़ गया। परेशान लड़कियों ने अपनी बहनों के साथ मिलकर पहले उस युवक की खूब पिटाई की और मारते हुए मेन रोड उसे थाने ले आईं। छिंदवाड़ा के परासिया में यह नजारा देख सभी हैरान रह गए और सभी ने लड़कियों के साहस की सराहना की।

four sisters made plan and then beat boy for molesting them

दरअसल सतनूर गांव में रहने वाली एक परिवार कि दो बहनों को लंबे समय से एक युवक छेड़छाड़ कर रहा था। यहां तक की फोन पर भी युवक अश्लील बातें करता था। रविवार की सुबह युवक को रेल्वे स्टेशन बुलाया। फिलहाल पुलिस ने युवतियों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित एससी एसटी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

four sisters made plan and then beat boy for molesting them

दरअसल गांगीवाड़ा से लगे ग्राम सतनूर में रहने वाली चार बहने कॉलेज में पढ़ाई के सिलसिले में प्रतिदिन ट्रैन से आना जाना करती थीं इनमें से दो बहनों के मोबाइल नंबर तामिया में रहने वाले युवक ने कहीं से प्राप्त कर लिया और फिर प्रतिदिन उन्हें कॉल कर उनसे अश्लील बात करने लगा। जिससे दोनों बहनें काफी परेशान हो गई और रविवार को उन्होंने अपनी दो अन्य बहनों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से आरोपी युवक को परासिया के रेलवे स्टेशन मिलने बुलाया। युवक भी बिना कुछ सोचे वहां आ गया जिसके बाद चारों बहनो ने युवक की वहीं जमकर धुनाई की और फिर उसका जुलूस निकालते हुए उसे थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- एससी-एसटी एक्ट के विरोध में 4 सितंबर को सवर्ण करने जा रहे हैं महापंचायत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+