पूर्व सरपंच हत्याकांड दमोह : जेसीबी से टक्कर मारने के बाद मनोहर लाल को सबने सामने मार दी गोली
दमोह, 1 जुलाई। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा पुलिस थाना इलाके के गांव रोड़ा पटना में रौंगटे खड़े कर देने वाला सामने आया है। यहां पर पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले जेसीबी की टक्कर मार पूर्व सरपंच की कार पलटाई गई और कार में सवार पूर्व सरपंच को बाहर निकालकर मौत के घात उतार दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात को पुरानी रंजिश व वर्चस्व की लड़ाई के चलते गुरुवार सुबह अंजाम दिया गया है। मृतक की शिनाख्त रोड़ा पटना के गांव कुमी निवासी पूर्व सरपंच मनोहर लाल शर्मा के रूप में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे मनोहर लाल कार में सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार के घर शादी में जा रहे थे। रास्ते में गांव के रोड़ा तिगड्डा पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें घेर लिया। हथियारों से लैस हमलावरों ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से उनकी कार को पलट दिया और उसके बाद जो हुआ वो बेहद खौफनाक था। हमलावरों ने पूर्व सरपंच को कार से बाहर निकाला और उसे गोली मार दी, जिससे मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना हटा SDPO भावना दांगी व TI मनीष मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला, क्योंकि वारदात के बाद गांव में तनाव के माहौल हो गया था और मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।












Click it and Unblock the Notifications