'जल्द होगी FIR', मंत्री रामनिवास की दहाड़ से मदरसा संचालकों में मची खलबली! हिंदू बच्चों को लेकर कही बड़ी बात
Ramniwas Rawat News: मध्य प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत क्षेत्र के दौरे के दौरान मदरसो को लेकर एफआईआर होने के बयान दिए हैं। जिससे अब फिर से मदरसों के संचालकों में हड़बड़ी सी मच गई है।
हाल ही में मध्य प्रदेश शासन ने 56 मदरसों को बंद करने के आदेश दिए थे। उस पर तत्काल जिला प्रशासन ने एक्शन लेते हुए जांच के बाद मदरसो को बंद करवा दिए हैं।

करोड़ों के घोटाले में अब मदरसों पर जांच चल रही है। और जल्द ही इन बन्द मदरसों पर एफआईआर भी दर्ज होगी। मदरसो के नाम पर बेफिजूल आवंटन लेकर शासन को करोड़ों का चूना लगाया है। अब उन मदरसों के संचालकों पर शासन एफआईआर दर्ज कराएगी और बेफिजूल हुई आवंटित राशि को उन संचालकों से वसूलेगा।
प्रदेश के मदरसों में हिंदू बच्चों को इस्लाम की तालीम दिए जाने के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मुख्य सचिव वीरा राणा को दिल्ली तलब था, इसके करीब डेढ़ महीने बाद श्योपुर में जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने 56 मदरसों की मान्यता समाप्त कर दी। इन मदरसों में हिंदू बच्चों के नाम सरकारी मदद ली जा रही थी।
हिंदू छात्र-छात्राओं के नाम पर भी सरकारी सहायता ली जा रही थी, श्योपुर जिला शिक्षा अधिकारी की जांच में यह सामने आया कि मदरसों में ऐसे हिंदू छात्र-छात्राओं के नाम पर भी सरकारी सहायता ली जा रही थी। जिनकी शिक्षा पूरी हो चुकी है या वह नौकरी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications