MP News: बाघिन का रेस्क्यू करने के लिए की गई तगड़ी प्लानिंग, पिंजरे में बंद किया गया बकरा फिर गजब हो गया
MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे एक बाघिन राहगीरों को दिखाई दी। आनन-फानन में इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने बाघिन को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग के अमला कई प्रयास किया। लेकिन फिर भी उसका रेस्क्यू करना मुश्किल हो गया।
जानकारी अनुसार सीहोर जिले के शाहगंज बोधिनी रोड पर राहगीरों को बाघिन दिखाई दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बाघिन की होने की जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे टीम ने बाघिन को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

सबसे पहले बाघिन को पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरे को बांधा, ताकि बाघिन शिकार करे और बाघिन को पकड़ा जा सके।लेकिन काफी प्रयास के बाद भी बाघिन ने शिकार नही कियाऋ बाघिन काफी सुस्त दिखाई दी। जिसके बाद अमले ने ट्रेंक्यूलाइजर किया और बाघिन को सुरक्षित पकड़ा और उसे भोपाल ले गए। भोपाल में चेकअप के बाद उसे वन विहार में छोड़ दिया जाएगा। बाघिन के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग के एसडीओ सुनील सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाघिन का रेस्क्यू कर लिया गया है। ट्रेंक्यूलाइजर किया और बाघिन को सुरक्षित पकड़ा गया। बाघिन की उम्र ज्यादा है। शरीर में इंफेक्शन लग रहा है। उसका चेकअप किया जाएगा, बाघिन की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची। ये शिकार में असमर्थ लग रही थी। इसका रेस्क्यू कर पकड़ लिया है।












Click it and Unblock the Notifications