Video: पहले हनुमान जी को प्रणाम किया, फिर बदमाशों ने एक-एक कर लूट लिए सारे जेवर, देखें वीडियो
Guna Hanuman Temple Theft: मध्यप्रदेश के गुना में एक महाभारत कालीन प्राचीन हनुमान टेकरी मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। नकाबपोश चोरों ने चोरी करने से पहले भगवान को प्रणाम किया और उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया।
हनुमान मंदिर के गर्भगृह से मूर्ति पर सजे चांदी के हार, मुकुट, गदा, छत्र, कड़े सहित कई आभूषण चुरा लिए गए हैं। घटना 25 अगस्त की सुबह लगभग 3 बजे की बताई जा रही है।

चोरी की इस वारदात को 6 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। इन लोगों ने पहले मंदिर के सुरक्षाकर्मी शिशुपाल को बंधक बनाया। उसे एक पेड़ से बांधकर आरोपी मंदिर में गए।
गर्भगृह में जाकर चोरों ने पहले मूर्ति को प्रणाम किया फिर एक-एक कर मूर्ति के आभूषण निकालने लगे। एक चोर के हाथ में कटर भी था, जिससे वो आभूषणों को काटकर निकाल रहा था और अपने साथी को पकड़ाए जा रहा था।
मंदिर के पुजारी के जानकारी मुताबिक मंदिर से 8 चांदी के कड़े, 3 हार, 2 गदे, चरण पादुकाएं, 2 छत्र चुराए गए हैं। पुजारियों के मुताबिक कुल 12 किलो से ज्यादा के चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं।
पुरीवारदात में पुलिस का कहना है कि इस मामले में डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। पुलिस की टीम मंदिर के पीछे जंगल में भी सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
बता दें कि टेकरी सरकार मंदिर गुना जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित है। ऊंची पहाड़ियों पर स्थित इस मंदिर में प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान की प्रतिमा स्थापित है। ये जगह 7वीं शताब्दी पूर्व की है।












Click it and Unblock the Notifications