कमलनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान हुई फायरिंग

सागर। मध्य प्रदेश के सागर में पीसीसी चीफ और पूर्व केंदीय मंत्री कमलनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। यहां कमलनाथ के सागर में आयोजित रोड शो के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुई। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

      MP Election 2018:Congress Kamal Nath की Rally में Firing करने वाला ये शख्स कौन | वनइंडिया हिंदी
      Firing during Kamalnath roadshow

      मंगलवार को सागर में पीसीसी चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने रोड शो के दौरान हुंकार भरी। यहां भारी भीड़ के साथ कांग्रेस अध्यक्ष को रोड-शो शुरू हो गया। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ कजलीवन मैदान पहुंचा। कमलनाथ के रोड-शो के दौरान गुजराती बाजार में भूपत सिंह नाम के एक युवक ने मकान की छत पर चढ़कर 12 बोर की बंदूक से 4 फायर किये। जैसे ही बंदूक की गोलियों की आवाज आई चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

      Firing during Kamalnath roadshow

      घटना के बाद पुलिस ने तुरंत युवक को गिरफ्तर कर लिया।सीएसपी ने उससे पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि मोनी भैया उर्फ अखिलेश केशरवानी के कहने पर उसने हर्ष फायर किये है। वो मोनी भैया के लिए निजी तौर पर काम करता है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+