चलती कार में अचानक लगी भयंकर आग, कार में सवार 3 युवकों ने यूं बचाई जान
Khargone News, खरगोन। मध्यप्रदेश में मंगलवार को एक बर्निंग कार का मामला सामने आया है। कार बुरी तरह से जल गई। इसमें सवार तीन युवक सकुशल बच गए हैं। उन्हें खरोंच तक नहीं आई। हादसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह के पास दोपहर को हुआ है।

जानकारी के अनुसार सौरभ भंडारी, हेमंत जैन और रमेश कुमार कार में सवार होकर बड़वाह से गांव कपास्थल एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बीच रास्ते में चलती कार के बोनट से अचानक धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते पूरे कार में भयंकर आग लग गई। उस दौरान तीनों युवकों ने हिम्मत से काम लिया और बिना समय गंवाए तीनों कार से बाहर निकल आए। ऐसे में तीनों को खरोंच तक नहीं आई।

दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार
सड़क पर चलती कार में भयंकर आग लगने से वाहनों चालकों में अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान किसी ने दमकल को इत्तला की। सूचना पाकर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक कार जल चुकी थी। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications