Khargone News: शराब से भरा ट्रक पलटने से लगी आग, धधकती आग में बीयर लूटने लगे लोग
Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शुक्रवार की रात शराब से भरा मिनी ट्रक पलट गया। इसके थोड़ी देर बाद ही मिनी ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। इस दौरान जलते ट्रक से कूदकर ड्राइवर ने जान बचाई।
बीयर लूटने के चक्कर में लोगों ने जान तक जोखिम में डाली है।सड़क पर बीयर की बोतलें बिखरते ही लोग लूटने पहुंच गए। कई लोग मोबाइल की रोशनी में बीयर की बोतलें उठा ले गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं फायर ब्रिगेड जब तक पहुंचती, तब तक मिनी ट्रक जलकर खाक हो गया।

जानकारी मुताबिक यह घटना खरगोन जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर भीकनगांव थाना क्षेत्र के इंदौर-इच्छापुर स्टेट हाइवे पर हुआ है। यहां बीयर से भरा एक वाहन पलट गया है। यहां देशगांव और दौड़वा के बीच खेरदा गांव के पास यह हादसा 7 बजकर 40 मिनट पर हुआ।
सड़क पर जैसे ही वाहन पलटा तो उसमें आग लग गई थी। इसी के साथ सड़क पर बीयर की बोतलें भी बिखर गईं। ड्राइवर ने तत्काल सूझबूझ से गेट खोला और भागकर अपनी जान बचाई। आग के चलते बीयर की बोतलें फूटने लगीं। फोरलेन हाइवे पर आने-जाने वालों ने हादसे की वजह से रास्ता ही बदल दिया थ।
घटनास्थल खरगोन की सीमा में भीकनगांव थाना क्षेत्र में आता है। लोगों ने मामले के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।
मिनी ट्रक के चालक का कहना है कि वो सनावद डिपो से खंडवा के लिए बीयर की खेप लेकर जा रहा था। नवनिर्मित फोरलेन रास्ता कंप्लीट होने से पिकअप स्पीड में थी। अचानक क्या हुआ, कुछ पता नहीं चला और मिनी ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। 50 मीटर तक ट्रक पलटी खाकर सड़क से रगड़कर चला, फिर आग लग गई। वाहन धू-धूकर जलने लगा. ट्रक जलता रहा और आसपास के लोग बीयर की बोतलें लूटने पहुंच गए। कई लोग मोबाइल की रोशनी में बीयर की बोतलें ले जाते दिखे।












Click it and Unblock the Notifications