मध्य प्रदेश: जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आग लगने से ब्लास्ट
मौके पर दमकल की गाडियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आग के कारणों का भी पता नहीं लग पाया है।
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से आग की लपटें निकलती देखी गईं और कई धमाके होते रहे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आग की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर अग्निशामक दल पहुंचा। डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों ने बताया है कि जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी की आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
जिला कलक्टर महेश चौधरी ने बताया है कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट और आग में अब तक कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है। आग कैसे लगी, इसकी जांंच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications