MP News: लाडली बहना योजना के लिए वित्त विभाग ने जारी की राशि, 10 तारीख को महिलाओं के खाते में आएंगे 1250 रुपए

MP News: मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई लाडली बहना योजना की राशि एक बार फिर महिलाओं के खाते में आएगी। दरअसल, वित्त विभाग ने इसके लिए 1596 करोड़ रुपए महिला एवं बाल विकास विभाग को जारी कर दिए हैं।

बता दे इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त डॉ रामराव भोसले ने एक आदेश प्रदेश के सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पहले जारी कर दिया था। लाडली बहना योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे खुशी है कि 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में फिर पैसा आ रहा है। मैं लाड़ली बहनों को लखपति बहना बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी तथा सरकार के साथ मिलकर निरन्तर काम करूंगा।

Finance department released funds for ladli behna yojana Rs 1250 will come to women account on 10th

हाल ही में इंदौर से सीएम डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध में तैयारियों की बैठक ली थी, जिसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के खातों में 10 जनवरी को राशि अंतरित की जाएगी। पूरे प्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप, 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्रियान्वित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक्स पर महिलाओं की तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, "लाड़ली बहनों, 10 तारीख आने वाली है...। एक बार फिर आपके खाते में खुशियों की किस्त जमा होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+