MP: भाभी के लिए लकी साबित हुए फिल्मी डाकू ‘जगीरा', संगीता तिवारी बनी महापौर
सागर, 18 जुलाई। चाइना गेट फिल्म के खुंखार डाकू "जगीरा" अपनी भाभी के लिए लकी साबित हुए। जगीरा ने अपनी भाभी को सागर से महापौर बनाने के लिए अथक मेहतन की थी, सागर की तंग गलियों की खाक छानकर एक-एक घर के दरवाजे पर दस्तक देकर हाथ जोड़कर वोट मांगे थे। मेहनत सफल हुई और संगीता भाभी शहर की प्रथम नागरिक की कुर्सी पर काबिज हो गईं।

फिल्म अभिनेता व चाइना गेट फिल्म में खुंखार डाकू "जगीरा" का किरदार निभाने वाले मुकेश तिवारी सागर के रहने वाले हैं। उनका पूरा परिवार सागर में रहता है। मप्र निकाय चुनाव में सागर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने संगीता डॉ. सुशील तिवारी को महापौर का टिकट दिया था। चूंकी डॉ सुशील तिवारी सागर से दो दफा विधानसभा चुनाव हार चुके थे, इस कारण भाजपा ने चुनाव की कमान अपने हाथ में ले रखी थी, मंत्री भूपेंद्र सिंह खुद चुनावी प्रबंधन संभाल रहे थे।

अभिनेता मुकेश तिवारी ने खूब पसीना बहाया













Click it and Unblock the Notifications